फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Grover on kunal kamra controversy says there is no fauld of venue

कुणाल कामरा विवाद के बीच वरुण ग्रोवर ने ली चुटकी, वीडियो के डिस्क्लेमर में लिखा- 'जगह की गलती नहीं है'

Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
सार

Varun Grover On Kunal Kamra: वरुण ग्रोवर ने हाल ही में अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। इस वडियो के डिस्क्लेमर को कुणाल कामरा के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Varun Grover on kunal kamra controversy says there is no fauld of venue
वरुण ग्रोवर, कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर ने कॉमेडी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चल रही बहस के बारे में बात की है। अपने नए स्टैंड-अप वीडियो से पहले, वरुण ने एक डिस्क्लेमर जोड़ा है। इसमें साथी कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवाद का बहुत छोटा सा हिस्सा बताया गया है।
विज्ञापन

वरुण ग्रोवर ने ली चुटकी
वरुण ग्रोवर ने अपने वीडियो के आगे डिस्क्लेमर में लिखा है 'ये जोक्स हैं। इसमें वेन्यू की कोई गलती नहीं है। मेरी भी नहीं है। हमारे टाइम की है। अगर आपको बुरा लगे तो आप घड़ी तोड़ दें।' वीडियो की शुरुआत में दिए गए डिस्क्लेमर को लोग कुणाल कामरा के मामले से जोड़कर देख रहे हैं।

अपने अभिनय के दौरान वरुण ने यह भी कहा कि आज के वक्त में भारत में कॉमेडी करना 'मुश्किल' है। हालांकि कॉमेडियन ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान की टाइमिंग और लहजे से कुणाल के विवाद से उनका जुड़ाव साफ झलक रहा था।
Kaafir: इस शो में 'रेप' सीन करने में दीया मिर्जा के छूट गए थे पसीने, बयां किया दर्द

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Grover on kunal kamra controversy says there is no fauld of venue
कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
क्या है कुणाल कामरा का विवाद?
पिछले महीने, कुणाल कामरा ने मुंबई में अपने एक शो के दौरान महाराष्ट्र के एक नेता पर टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद शिवसेना के सदस्यों ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कॉमेडियन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मामले में एफआईआर हुई। इस मामले में कुणाल ने मद्रास हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ली। इसी मामले में कुणाल बॉम्बे हाई कोर्ट गए। आज इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा है कि फैसला नहीं आने तक कुणाल को गिरफ्तार न किया जाए।
Jaat Collection: उतरने लगा 'जाट' का जादू, आज हुई सबसे कम कमाई; जानें अब तक का कुल कलेक्शन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed