फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaat box office Collection Day 7 today it earn less money

Jaat Collection: उतरने लगा 'जाट' का जादू, आज हुई सबसे कम कमाई; जानें अब तक का कुल कलेक्शन

Wed, 16 Apr 2025 10:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 16 Apr 2025 10:41 PM IST
सार

Jaat Collection Collection Day 7: 'जाट' फिल्म की रिलीज का आज सातवां दिन है। आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन।

विज्ञापन
Jaat box office Collection Day 7 today it earn less money
फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : एक्स( ट्वीटर)

विस्तार

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की अदाकारी से सजी फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया गया। रिलीज होने के बाद फिल्म की शुरूआत औसत रही। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई। हालांकि फिल्म ने वीकएंड में अच्छी कमाई की। आइए जानते हैं कि आज की कमाई को मिलाक फिल्म ने अब तक कुल कितने की कमाई की?

विज्ञापन

Jaat box office Collection Day 7 today it earn less money
जाट का पोस्टर, गोपिचंद मलिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम

'जाट' की सातवें दिन की कमाई
'जाट' की शुरूआत औसत रही लेकिन फिल्म ने पहले शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई औसत रही। वहीं आज यानी सातवें दिन की कमाई की बात करें तो शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 2.94 करोड़ रुपये की कमाई की।
Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा को बड़ी राहत, फैसला नहीं आने तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaat box office Collection Day 7 today it earn less money
'जाट' की सातवें दिन की कमाई - फोटो : अमर उजाला

'जाट' की अब तक की कुल कमाई
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 9.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने पहले रविवार को सबसे ज्यादा 14 करोड़ की कमाई की। वहीं अगर बीते दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने कुल छह करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह से अब तक फिल्म की कुल कमाई 56.44 करोड़ रुपये हो गई है।
Sunny Deol: सनी देओल पहले नहीं करना चाहते थे 'ढाई किलो का हाथ' का इस्तेमाल, लेकिन अब दर्शक कर रहे तारीफ

विज्ञापन

Jaat box office Collection Day 7 today it earn less money
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जाट' की कमाई में गिरावट की वजह
जानकार बताते हैं कि 'जाट' फिल्म की कमाई बेहतर हो सकती थी, लेकिन इस फिल्म का साउथ की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' से टकराव हो गया। इसी दिन यानी 10 अप्रैल को 'गुड बैड अग्ली' भी रिलीज हुई थी। ऐसे में 'जाट' फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम है। फिल्म 'गुड बैड अग्ली' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। जहां जाट ने अब तक कुल 56.44 करोड़ की कमाई की वहीं 'गुड बैड अग्ली' ने अब तक 113.30 करोड़ की कमाई की है।

Jaat box office Collection Day 7 today it earn less money
जाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जाट' में कलाकार
जाट फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल का रणदीप हुड्डा से जबरदस्त टकराव दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed