फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan completed romantic comedy Movie Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai shoot in Goa Now head to Dehradun

Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: गोवा में फिल्म की शूटिंग पूरी कर अब इस शहर चले वरुण, डेविड धवन कर रहे निर्देशन

Fri, 21 Mar 2025 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने गोवा में फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

विज्ञापन
Varun Dhawan completed romantic comedy Movie Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai shoot in Goa Now head to Dehradun
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

अभिनेता वरुण धवन के पास इन दिनों कई फिल्म हैं। वे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी वरुण हैं। इसके अलावा वे एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान उनके पिता और निर्देशक डेविड धवन ने संभाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन गोवा में फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर चुके और अब देहरादून की तरफ रवाना हुए हैं।

विज्ञापन

वीकएंड में करेंगे शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वरुण धवन और डेविड धवन देहरादून का शेड्यूल पूरा करने के बाद शूटिंग के लिए लंदन रवाना होंगे। वरुण धवन ने हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी की। अब वे 'बॉर्डर 2' पर फोकस करने से पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर वीकएंड में देहरादून में शूटिंग शेड्यूल पूरा करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: सलमान खान की 'सिकंदर' की शुरू हुई एडवांस बुकिंग, नहीं रिलीज हुआ ट्रेलर, जानें भारत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हीरोइनें भी हैं फिल्म का हिस्सा
चर्चा है कि वरुण धवन 'बॉर्डर 2' और 'है जवानी तो इश्क होना है', दोनों फिल्मों में दो अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। एक फिल्म में वे मूंछों के साथ नजर आएंगे। वहीं, दूसरी में वे क्लीन शेव लुक में नजर आएंगे। ऐसे में 'बॉर्डर 2' की शूटिंग से पहले वे इस रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म का काम पूरा करना चाह रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Kesari Chapter 2: 'केसरी' की एनिवर्सरी पर सीक्वल का जिक्र, इस दिन दिखाएंगे 'केसरी चैप्टर 2' की झलक

विज्ञापन

90 के दशक की क्लासिक का दिखेगा आकर्षण
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 90 के दशक की क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी का आकर्षण मौजूद है। वरुण धवन आखिरी बार फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आए। यह फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed