फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan and Pooja Hegde Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai is in trouble directed by David Dhawan

Pooja Hegde: फ्लॉप के सिक्सर के बाद पूजा हेगड़े की गाड़ी खा रही हिचकोले, इस नई फिल्म को लेकर नया संकट

Wed, 07 May 2025 10:24 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 May 2025 10:24 PM IST
सार

Pooja Hegde: अकेले इस साल में हिंदी और अब तमिल में दो बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की नई हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी साल के शुरू में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ पूजा की हिंदी में लगातार छठी फ्लॉप फिल्म है।

विज्ञापन
Varun Dhawan and Pooja Hegde Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai is in trouble directed by David Dhawan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आमतौर पर हिंदी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक ऐसी बातें खुल्लम खुल्ला करते हैं और किसी एक सितारे की फिल्में कतार से फ्लॉप होनी शुरू हो जाएं तो उसे ‘पनौती’ का नाम तक दे डालते हैं, लेकिन एक तमिल और दो तेलुगु फिल्में करने के बाद हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ साल 2016 में फिल्म ‘मोहजोदाड़ो’ में लॉन्च हुई अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ ऐसा कुछ अभी तक तो नहीं हुआ है। हां, उनकी वरुण धवन के साथ बन रही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ताजिये अभी से ठंडे पड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Varun Dhawan and Pooja Hegde Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai is in trouble directed by David Dhawan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अकेले इस साल में हिंदी और अब तमिल में दो बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की नई हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी साल के शुरू में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ पूजा की हिंदी में लगातार छठी फ्लॉप फिल्म है। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर उन्हें साउथ सिनेमा से अपनी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ के लिए खोजकर लाए थे, और अब साउथ सिनेमा से ही पूजा का बोरिया बिस्तर सिमटता नजर आ रहा है। फिल्म ‘रेट्रो’ के बाद उनके पास तमिल में उनके अभिनेता विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही ‘जन नायकन’ और ‘कंचना 4’ ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan and Pooja Hegde Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai is in trouble directed by David Dhawan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूजा हेगड़े के नाम के साथ हिंदी की कुछ मेगा बजट फिल्में हैं, जिनमें से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा निर्विवादित ढंग से नहीं पा सकती है। साल 2016 में ‘मोहनजोदाड़ो’ में ऋतिक रोशन का करियर दांव पर लग गया था और अभी पिछले साल ‘किसी का भाई किसी की जान’का जो हश्र हुआ, उसने सलमान खान जैसे बीते दिनों के सुपरस्टार के तोते उड़ा दिए हैं। प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ और रणवीर सिंह की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘सर्कस’ में भी पूजा हेगड़े के होने की लोग इन दिनों फिर से गिनती कर रहे हैं।

विज्ञापन

Varun Dhawan and Pooja Hegde Movie Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai is in trouble directed by David Dhawan
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूजा हेगड़े का ताजा मामला उनके फिल्म ‘देवा’ के को-स्टार वरुण धवन का है। वरुण धवन हिंदी फिल्म जगत में करीब-करीब हाशिये पर आ चुके हैं। उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेट हनी बनी’ का दूसरा सीजन कैंसिल हो चुका है। ‘देवा’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल हुआ, वह अब किसी से छुपा नहीं है। निर्देशक डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण धवन की मदद के लिए फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ शुरू की है। इस फिल्म में उन्होंने फिल्म ‘देवा’ की ही जोड़ी को रिपीट किया है लेकिन फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो जाने के बावजूद इस फिल्म में अब न तो किसी कॉरपोरेट घराने ने दिलचस्पी दिखाई है और न ही किसी सैटेलाइट चैनल या ओटीटी की इस फिल्म में रुचि बनती दिख रही है।

और पढ़ें:
Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने 1965 युद्ध से जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर का संबंध, शेयर की कैफी आजमी की नज्म; हुए ट्रोल

Raid 2 Day 7 Box Office Collection: 100 करोड़ी क्लब से कितनी दूर 'रेड 2', अजय की फिल्म ने सातवें दिन इतने कमाए

Pawandeep: एक्सीडेंट के बाद सामने आई पवनदीप की पहली तस्वीर, इतना बदल गया चेहरा; जानें कितने घंटे चली सर्जरी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed