Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Health Update After Accident Surgery Took 6 Hours

Pawandeep: एक्सीडेंट के बाद सामने आई पवनदीप की पहली तस्वीर, इतना बदल गया चेहरा; जानें कितने घंटे चली सर्जरी?

Wed, 07 May 2025 07:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 07 May 2025 07:37 PM IST
सार

हाल ही में इंडियन आइडल 12 के विजेता और गायक पवनदीप राजन एक सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस वक्त दिल्ली में पवनदीप का इलाज चल रहा है। सिंगर की टीम की तरफ से उनका हेल्थ अपडेट साझा किया गया, उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है। जानिए अब कैसी है पवनदीप की हालत?

विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Health Update After Accident Surgery Took 6 Hours
सिंगर पवनदीप राजन - फोटो : इंस्टाग्राम@pawandeeprajan

विस्तार

सिंगर पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह इस रास्ते से दिल्ली जा रहे थे, पवनदीप की कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में सिंगर बुरी तरह से घायल हुए। इस वक्त दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पवनदीप की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया। सोशल मीडिया पर सिंगर की ऑपरेशन के बाद की एक तस्वीर भी वायरल है। इसमें उनका चेहरा काफी बदला सा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


सिंगर की टीम ने जारी किया बयान
पवनदीप की टीम ने जो बयान जारी किया है उसमें कहा है, ‘जैसा कि आप सब जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह मुरादाबाद, यूपी के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह एक इवेंट के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे। शुरुआत में उनका ऑपरेशन पास के एक अस्पताल में किया गया लेकिन बाद में दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। पवनदीप को कई बड़े फ्रैक्चर और कुछ छोटी-छोटी चोटें लगी हैं। मंगलवार शाम 7 बजे पवनदीप का ऑपरेशन हुआ, जो 6 घंटे चला। पवनदीप के कुछ बड़े फ्रैक्चर का ऑपरेशन किया गया, वह फिलहाल आईसीयू में हैं। 3-4 दिन आराम करने के बाद बाकी फ्रैक्चर और चोटों के लिए पवनदीप का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा।’  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by pawandeep_is_love (@pawandeep_is_love)


पवनदीप के शुभचिंतकों को शुक्रिया कहा  
आगे पवनदीप राजन की टीम ने कहा, ‘फैंस, परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से वह अब बिल्कुल ठीक हैं। पवनदीप के लिए प्रार्थना करने के लिए हम आप सबका शुक्रिया अदा करते हैं।’ 

जानिए कैसे हुआ हादसा 
सिंगर पवनदीप राजन 5 मई को दिल्ली जा रहे थे तभी उनकी कार गजरौला के पास हाईवे पर सुबह करीब 2 बजे एक खड़े ट्रक से टकरा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और उसने कार का कंट्रोल खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पवनदीप के साथ उनका एक दोस्त भी था उसे भी चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed