फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   varanasi teaser out mahesh babu first look out as rudhra priyanka chopra ss rajamauli prithiviraj

Varanasi Teaser: 'वाराणसी' का टीजर रिलीज, हनुमान और श्रीराम की मिली झलक; रूद्र के किरदार में होंगे महेश बाबू

Sat, 15 Nov 2025 10:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 15 Nov 2025 10:19 PM IST
सार

Varanasi Teaser Out: हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के लाइव इवेंट में टीजर लॉन्च किया गया। इस दौरान महेश बाबू का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया गया है। फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
varanasi teaser out mahesh babu first look out as rudhra priyanka chopra ss rajamauli prithiviraj
वाराणसी टीजर - फोटो : एक्स

विस्तार

एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की पहली झलक फैंस को मिल चुकी है। हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी के लाइव इवेंट में टीजर लॉन्च किया गया। इस दौरान महेश बाबू का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया गया है। फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज हो रही है। यहां देखें फिल्म की पहली झलक 
विज्ञापन


यहां देखें टीजर-

विज्ञापन


 

टीजर में क्या कुछ आया नजर? 
फिल्म के टीजर की शुरुआत वाराणसी नगरी की भव्य झलक के साथ होती है। इसके बाद कई सारे ऋषि हवन करते हुए नजर आते हैं। उसी हवन की अग्नि से क्षुद्रग्रह जन्म लेता है, जो सीधा आसमान से अंटार्कटिका में बहती हुई बर्फीली नदी में गिरता है। इसके बाद सीधे अफ्रीका की झलक दिखाई जाती है जहां बहुत सारे जानवर हैं। यहीं एक वानर को दिखाने के बाद ही दिखती है हनुमान की झलक। इसके बाद हनुमान को लंका जलाते हुए एक मोशन पोस्टर के रूप में दिखाया गया है। हनुमान जी को पर्वत उठाते हुए दिखाया गया है।



यह खबर भी पढ़ें: GlobeTrotter Live: 'वाराणसी' का टीजर रिलीज, राजामौली ने की महेश बाबू की तारीफ; प्रियंका बोलीं- ये तो बस शुरुआत

इसके बाद वाराणसी की मणिकर्णिका घाट पर हाथ में त्रिशूल पकड़े दिखाया गया है रूद्र को। टीजर में महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रूद्र की झलक देखने के बाद फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिला। 

इवेंट के दौरान लॉन्च हुआ टीजर
फिल्म के टीजर को ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान शानदार तरीके से लॉन्च किया गया। इस दौरान महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और खुद राजामौली मौजूद थे। फिल्म के टीजर में अभी सिर्फ महेश बाबू की पहली झलक देखने को मिल रही है। हालांकि उनकी इतनी सी झलक ही उनके फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। फिल्म के टीजर को भव्य तरीके से वीएफएक्स का इस्तेमाल करके पेश किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

इवेंट के दौरान महेश बाबू ने क्या कहा? 
ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान महेश बाबू ने मंच से कहा- 'मैं राजामौली को गर्व महसूस करवाऊंगा'। उन्होंने कहा- मैं सबको गर्व फील कराऊंगा! सबसे जरूरी बात, मैं अपने डायरेक्टर को गर्व महसूस करवाऊंगा। वाराणसी रिलीज होने के बाद पूरे देश को गर्व होगा।



महेश बाबू के किरदार पर क्या बोले राजामौली?
इवेंट के दौरान बात करते हुए राजामौली ने बताया, 'बचपन से ही मैं कई बार बता चुका हूं कि रामायण और महाभारत मेरे लिए क्या मायने रखते हैं। इन्हें बनाना मेरा सपना रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे रामायण का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा इतनी जल्दी शूट करने का मौका मिलेगा। हर सीन और हर संवाद लिखते समय मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में तैर रहा हूं। पहले दिन जब महेश भगवान राम के गेटअप में फोटोशूट के लिए आए, तो मुझे सचमुच रौंगटे खड़े हो गए। मैं दुविधा में था- महेश में कृष्ण का आकर्षण है, लेकिन राम की शांति भी है। फिर भी, मैं आत्मविश्वास से भरा था। मैंने वो फोटो अपना वॉलपेपर भी बना लिया… और बाद में हटा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed