फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vanvaas director anil sharma announced movie with nana patekar and sunny deol in trailer launch event

Vanvaas Trailer Launch: सनी देओल और नाना पाटेकर पहली बार साथ करेंगे काम, ‘गदर 2’ के डायरेक्टर ने दी बड़ी अपडेट

Mon, 02 Dec 2024 08:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 02 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

Vanvaas Trailer Launch: ‘वनवास’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल और नाना पाटेकर की फिल्म को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने महत्वपूर्ण अपडेट साझा की है। 
 

विज्ञापन
Vanvaas director anil sharma announced movie with nana patekar and sunny deol in trailer launch event
नाना पाटेकर, अनिल शर्मा और सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोमवार को नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस दौरान ‘गदर 2’ के अभिनेता ने भी इस लॉन्च इवेंट में भाग लिया। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के साथ सनी देओल, ‘गदर’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इवेंट के दौरान नाना पाटेकर और सनी देओल के बीच काफी मजेदार बात हुई। इस दौरान नाना पाटेकर सनी देओल से पूछ बैठे क्या वह कभी साथ में काम करेंगे। इस पर सनी देओल ने सहमति जताई। हालांकि, दोनों की सहमति पर अनिल शर्मा ने मुहर लगा दी और दोनों के साथ जल्दी ही फिल्म लाने का वादा किया। 
विज्ञापन


सनी देओल के साथ काम करना चाहते हैं नाना
इवेंट के दौरान जब सनी देओल और नाना पाटेकर के बीच बातचीत हो रही थी, तो ‘वनवास’ अभिनेता ने सनी देओल से पूछा, “क्या हम कभी गलती से साथ काम करेंगे?” इस पर सनी देओल ने जवाब दिया बिल्कुल हम करेंगे। सनी देओल ने अनिल शर्मा की ओर रुख करते हुए कहा, “इनसे कहिए कोई अच्छा सा विषय लेकर आएं।”
विज्ञापन

Subedaar: अनिल कपूर ने पूरा किया ‘सूबेदार’ का शेड्यूल, सोशल मीडिया पर कहा- जादू अभी शुरू हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने किया वादा
सनी देओल के पूछने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने उनकी इस बात पर मुहर लगा दी। निर्देशक ने कहा, वादा करता हूं, “जल्द ही आप दोनों के लिए एक विषय लाता हूं।” निर्देशक ने आगे कहा, "यह वादा है मेरा, वनवास के इस ट्रेलर लॉन्च पर, इन दोनों को लेकर एक पिक्चर बनाएंगे।” इसके बाद नाना पाटेकर और सनी देओल ने एक दूसरे से हाथ मिलाया।

नाना और सनी पहली बार स्क्रीन पर होंगे साथ!
अगर निर्देशक अनिल शर्मा अपना वादा पूरा करते हैं, तो सनी देओल और नाना पाटेकर पहली बार बड़े स्क्रीन पर साथ आएंगे। हालांकि, नाना पाटेकर ने ‘गदर 2’ में नैरेटर की भूमिका निभाई है, लेकिन दोनों एक साथ अभिनय करते हुए अभी तक नजर नहीं आए हैं। 
The Sabarmati Report: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों संग देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', विक्रांत मैसी ने जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed