फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   US actor Caleb Landry Jones wins best actor at Cannes Film Festival

कांस फिल्म फेस्टिवल: कालेब लैंड्री जोन्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

Sun, 18 Jul 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Jul 2021 05:48 AM IST
सार

महामारी की शुरुआत के बाद से होने वाला कांस इतने बड़े पैमाने पर आयोजित पहला फिल्म समारोह था।

विज्ञापन
US actor Caleb Landry Jones wins best actor at Cannes Film Festival
कान्स फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को 74वें कांस फिल्म समारोह में पुरस्कारों की घोषणा की गई। अमेरिका के कालेब लैंड्री जोन्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। नॉर्वे की रेनेट रीन्सवे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। 
विज्ञापन

 
वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल समारोह में अजीब वाकया हुआ। जूरी के अध्यक्ष स्पाइक ली ने गलती से टाइटन को पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड के विजेता के रूप में घोषित कर दिया, जो इस आयोजन का शीर्ष पुरस्कार है। ये सुनते ही सब अवाक रह गए, लेकिन उन्होंने अगले ही पल गलती सुधार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पायल कपाड़िया के वृत्तचित्र को सर्वक्षेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार
निर्देशक पायल कपाड़िया की ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए ओइल डीओर (गोल्डन आई) पुरस्कार प्रदान किया गया।

फिल्म समारोह में विभिन्न वर्गों में 28 वृत्तचित्र दिखाए गए थे जिसमें से कपाड़िया के वृत्तचित्र ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाइट’ के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

कोरोना के कारण पिछले साल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। पाल्मे डी'ओर लेने वाली आखिरी फिल्म 2019 में बोंग जून हो की पैरासाइट थी, जिसने बाद में अवार्ड सर्किट में धूम मचा दी थी और 2020 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ चित्र जीता।

समारोह के दौरान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का खासा ध्यान रखा गया। फेस्टिवल में कई सुरक्षा प्रक्रियाएं थीं, जिनमें स्क्रीनिंग के दौरान मास्क पहनना और उपस्थित लोगों के लिए बार-बार कोविड लार परीक्षण शामिल थे।



कांस फिल्म फेस्टिवल 2021 के अवसर पर हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार रेड कारपेट पर पहुंचकर अपना जलवा बिखेरा। इस फिल्म फेस्टिवल में हर साल कोई न कोई एक कलाकार तो ऐसा होता ही है जिसका लुक खूब चर्चा में आता है।  इस बार बेला हदीद के लुक ने दुनियाभर में चर्चा बटोरी। उन्होंने गोल्डन फेफड़ों से जड़ी ड्रेस पहनी।  डिजाइनर ने उनकी छाती को कवर किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed