कांस फिल्म फेस्टिवल: कालेब लैंड्री जोन्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
महामारी की शुरुआत के बाद से होने वाला कांस इतने बड़े पैमाने पर आयोजित पहला फिल्म समारोह था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Spike Lee says 'Titane' wins Palme d'Or at Cannes, US actor Caleb Landry Jones wins best actor, reports AFP news agency #CannesFilmFestival
— ANI (@ANI) July 17, 2021विज्ञापन
वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल समारोह में अजीब वाकया हुआ। जूरी के अध्यक्ष स्पाइक ली ने गलती से टाइटन को पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड के विजेता के रूप में घोषित कर दिया, जो इस आयोजन का शीर्ष पुरस्कार है। ये सुनते ही सब अवाक रह गए, लेकिन उन्होंने अगले ही पल गलती सुधार ली।
पायल कपाड़िया के वृत्तचित्र को सर्वक्षेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार
निर्देशक पायल कपाड़िया की ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए ओइल डीओर (गोल्डन आई) पुरस्कार प्रदान किया गया।
फिल्म समारोह में विभिन्न वर्गों में 28 वृत्तचित्र दिखाए गए थे जिसमें से कपाड़िया के वृत्तचित्र ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को ‘डायरेक्टर्स फोर्टनाइट’ के हिस्से के रूप में प्रदर्शित किया गया था।
कोरोना के कारण पिछले साल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। पाल्मे डी'ओर लेने वाली आखिरी फिल्म 2019 में बोंग जून हो की पैरासाइट थी, जिसने बाद में अवार्ड सर्किट में धूम मचा दी थी और 2020 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ चित्र जीता।
समारोह के दौरान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का खासा ध्यान रखा गया। फेस्टिवल में कई सुरक्षा प्रक्रियाएं थीं, जिनमें स्क्रीनिंग के दौरान मास्क पहनना और उपस्थित लोगों के लिए बार-बार कोविड लार परीक्षण शामिल थे।
कांस फिल्म फेस्टिवल 2021 के अवसर पर हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार रेड कारपेट पर पहुंचकर अपना जलवा बिखेरा। इस फिल्म फेस्टिवल में हर साल कोई न कोई एक कलाकार तो ऐसा होता ही है जिसका लुक खूब चर्चा में आता है। इस बार बेला हदीद के लुक ने दुनियाभर में चर्चा बटोरी। उन्होंने गोल्डन फेफड़ों से जड़ी ड्रेस पहनी। डिजाइनर ने उनकी छाती को कवर किया था।