फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urvashi Rautela recently jetted off to Hyderabad for the shoot of NBK 109 actress hospitalised as per reports

Urvashi Rautela: अस्पताल में भर्ती हुईं उर्वशी रौतेला, एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुआ फ्रैक्चर

Tue, 09 Jul 2024 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म 'एनबीके 109' में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Urvashi Rautela recently jetted off to Hyderabad for the shoot of NBK 109 actress hospitalised as per reports
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम urvashirautela

विस्तार

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वे खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती हुईं उर्वशी
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म 'एनबीके 109' में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी की टीम की ओर से जारी एक प्रेस बयान में बताया गया कि अभिनेत्री को भयानक फ्रैक्चर हुआ है। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है। उर्वशी की टीम ने आगे बताया कि उन्हें एक हाई-ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान फ्रैक्चर हुआ और तब से उन्हें दर्द हो रहा है।
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट
कथित तौर पर, उर्वशी हाल ही में 'एनबीके 109' के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हुई थीं। उर्वशी के स्वास्थ्य अपडेट के साथ-साथ दुर्घटना के बारे में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उर्वशी ने अस्पताल से कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं किया है। एनबीके 109 इस फिल्म का संभावित नाम है। यह नवंबर 2023 में फ्लोर पर आएगी। बॉबी कोली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में थमन एस ने संगीत दिया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की आगामी परियोजनाओं में बॉबी देओल, दुलकर सलमान, नंदमुरी बालकृष्ण के साथ 'एनबीके 109'। सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त के साथ बाप और रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर 'अविनाश 2' शामिल हैं।

Lucky Baskhar: 'देवरा' से डर गए दुलकर सलमान, बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने को बदल डाली 'लकी भास्कर' की रिलीज डेट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed