फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dulquer Salmaan Film Lucky Baskhar has a new release date now film will hit theaters on this date

Lucky Baskhar: 'देवरा' से डर गए दुलकर सलमान, बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने को बदल डाली 'लकी भास्कर' की रिलीज डेट

Tue, 09 Jul 2024 05:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jul 2024 05:11 PM IST
सार

दुलकर सलमान अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan Film Lucky Baskhar has a new release date now film will hit theaters on this date
'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में कई फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। मेगा बजट फिल्म 'पुष्पा 2' से लेकर इधर बॉलीवुड फिल्म 'औरों में कहां दम था' तक। अब इस लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ गई है। दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। अब फिल्म देखने के लिए दर्शकों का इंतजार कुछ कम हो गया है। दुलकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

Vivek Oberoi: हिट फिल्में देने के बावजूद विवेक ओबेरॉय को नहीं मिला काम, अभिनेता ने बताया- ऐसे चलाया घर का खर्च
विज्ञापन


कम हुआ दर्शकों का इंतजार
दुलकर सलमान की फिल्म की रिलीज डेट में हालांकि ज्यादा दिनों का फर्क नहीं आया है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों का इंतजार बढ़ा नहीं है, बल्कि कुछ कम ही हुआ है। अब यह फिल्म गणेश चतुर्थी के अवसर पर 7 सितंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही थी। दुलकर सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'इस विनायक चतुर्थी पर तैयार रहिए, 'लकी भास्कर' का लुत्फ उठाने के लिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Film stars: फिल्मों में आने से पहले ही शादी रचा चुके थे ये सितारे, एक ने तो इसे वर्षों तक रखा था राज

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
दुलकर सलमान ने अप्रैल में इस फिल्म का टीजर जारी किया था। इस फिल्म में दुलकर के साथ मीनाक्षी चौधरी नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। फिल्म का निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा किया गया है। 'लकी भास्कर' का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं। दुलकर की यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)



'देवरा' से हो रहा था क्लैश 
दुलकर सलमान की पिछली फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। ऐसे में अपनी आगामी फिल्म के लिए वे फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। दरअसल, पहले  'लकी भास्कर' 27 सितंबर को रिलीज होनी थी। इसी दिन अब जूनियर एनटीआर और कोराताला शिवा की फिल्म 'देवरा' आ रही है। 'देवरा' के साथ क्लैश न हो, इसलिए शायद दुलकर की फिल्म के निर्माताओं ने तारीख में बदलाव का फैसला लिया है। 
Indian actors: फिल्मों में बावर्ची के किरदार में नजर आए ये सितारे, एक तो दो-दो बार निभा चुके हैं ये किरदार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed