Uorfi Javed: ब्लैक ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, हाथ पर चोट के निशान ने खींचा ध्यान; देखें वायरल वीडियो
उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। हाल ही में वह एक अलग तरह की ब्लैक ड्रेस में स्पॉट हुईं। पैपराजी को पोज देते हुए उनकी हाथ पर एक चोट का निशान नजर आया। आखिर क्या हुआ उर्फी जावेद को?
विस्तार
‘ट्रेटर्स’ जैसे रियलिटी शो को जीतने के बाद उर्फी जावेद अपने पुराने काम में बिजी हो गईं। वह अतरंगी किस्म की ड्रेस पहनकर मुंबई में नजर आती हैं और पैपराजी भी तब-जब इस इंफ्लुएंसर की तस्वीरें क्लिक करते दिखाई देते हैं। हाल ही में उर्फी जावेद एक ब्लैक ड्रेस की क्रिएटिव ड्रेस में दिखीं। लेकिन ड्रेस ज्यादा ध्यान उर्फी के हाथ की चोट ने खींचा है। उर्फी का चोट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
हाथ पर नजर आया लाल रंग का चोट जैसा निशान
वायरल वीडियो में उर्फी गाड़ी से निकलती हैं तो एक ब्लैक ड्रेस में नजर आती हैं, जो अलग ही ढंग से बनी थी। वह मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देती हैं। इस बीच अचानक हाथ पर लाल रंग का निशान नजर आता है। देखकर लगता है कि यह चोट या जलने का निशान है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Uorfi Javed: बिपाशा पर मृणाल ठाकुर की टिप्पणी को लेकर उर्फी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब हम युवा होते हैं तो..
यूजर्स ने किया ड्रेस को लेकर ट्रोल
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उर्फी के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘इस ड्रेस को क्या नाम दूं, साड़ी या अधूरी साड़ी।’ एक अन्यू यूजर ने कमेंट लिखा, ‘ये ड्रेस है?’ जहां कुछ लोगों ने उर्फी की ड्रेस पर तंज कसा, वहीं कुछ यूजर्स ने फायर इमोजी उर्फी के लिए शेयर किए।
उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो पिछले साल उनकी लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ बना था। इस साल वह शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करती दिखीं। हाल ही में रियालटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आईं। सोशल मीडिया पर तो उर्फी एक्टिव रहती ही हैं।