Follow Kar Lo Yaar Trailer: उर्फी की सीरीज का ट्रेलर देख प्राइम वीडियो पर भड़के लोग, कहा- इतने बुरे दिन आ गए?
सीरीज 'फॉलो कर लो यार' का ट्रेलर वैसा ही है, जैसा उर्फी से जुड़े किसी कंटेंट के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। यह सीरीज 23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
विस्तार
सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद की जिंदगी पर प्राइम वीडियो एक सीरीज लेकर आ रहा है। बीते दिनों इसका एलान प्लेटफॉर्म की तरफ से किया गया था। सीरीज में कुल नौ एपिसोड होंगे और यह सीरीज इसी महीने रिलीज होगी। आज शुक्रवार को इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है। अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज का नाम 'फॉलो कर लो यार' है। इसमें उनके जीवन और संघर्ष की झलकियां दिखाई गई हैं।
कैसा है सीरीज का ट्रेलर?
सीरीज 'फॉलो कर लो यार' का ट्रेलर वैसा ही है, जैसा उर्फी से जुड़े किसी कंटेंट के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। इंडस्ट्री में आने और फिर यहां पैर जमाने के लिए उन्होंने क्या पैंतरे आजमाए और किन संघर्षों का सामना किया, यह ट्रेलर में दिखाया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल से ट्रेलर जारी किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'इंटरनेट पर बनाम इंटरनेट के बाहर की दुनिया...अंतर को करीब से देखें'।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
यह सीरीज 23 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज को सोल प्रोडक्शंस की फाजिला अल्लाना और कामना मेनेजेस ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका निर्देशन संदीप कुकरेजा ने किया है। सीरीज में उर्फी जावेद के परिवार के सदस्यों और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों की झलक भी नजर आई है। उर्फी ट्रेलर में कहती नजर आती हैं, 'मैं या तो मर जाऊंगी या पागल कर दू्ंगी'। वहीं उनकी मां यह कहती दिखी हैं कि उनका घर उर्फी के पैसों से चलता है।
प्राइम वीडियो को किया ट्रोल
सीरीज में इंडस्ट्री में सभी स्टारकिड्स के फेवरेट बन चुके ओरी भी नजर आए हैं। इसके अलावा बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी की झलक भी देखी गई है। उर्फी के ट्रेलर पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उर्फी के साथ-साथ प्राइम वीडियो को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्राइम वीडियो के इतने बुरे दिन आ गए क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसलिए मैंने प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं ले रखा'। एक यूजर ने लिखा, 'आज प्राइम वीडियो की मेंबरशिप खत्म करता हूं'।