फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Universal Music Group Stock dived after Revealed Revenue growth from subscription and streaming services fell

Universal Music Group: यूनिवर्सल म्यूजिक स्टॉक को लगा बड़ा झटका, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में आई कम

Fri, 26 Jul 2024 09:44 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jul 2024 09:44 AM IST
सार

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के शेयर में आज 24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने खुलाया किया कि उनके स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन सेवाओं से रेवेन्यू उम्मीद से काफी कम आया है। 

विज्ञापन
Universal Music Group Stock dived after Revealed Revenue growth from subscription and streaming services fell
यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप - फोटो : एक्स

विस्तार

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयर में आज 24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने खुलाया किया कि उनके स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन सेवाओं से रेवेन्यू उम्मीद से काफी कम आया है। यह गिरावट ग्रुप के बाजार मूल्य में 16 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 1600 करोड़) की गिरावट को दर्शाती है, जिसमें टेलर स्विफ्ट, ड्रेक, एडेल और बिली इलिश जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


जानें क्या है इस गिरावट का कारण
इस गिरावट का कारण इसकी स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू के औसत परिणाम हैं। कंपनी की दूसरी तिमाही की सदस्यता आय में विदेशी मुद्रा (एफएक्स) को छोड़कर साल-दर-साल 6.9 फीसदी की वृद्धि हुई। यह पहली तिमाही में 12.5 प्रतिशत से कम है। तीसरी तिमाही में स्ट्रीमिंग राजस्व में 3.9 फीसदी की कमी देखने को मिली, जो Q1 में दर्ज 10.3 प्रतिशत की वृद्धि से काफी रिवर्स है। इस कमी के लिए मुख्य विज्ञापन-आधारित प्लेटफॉर्म भागीदारों में वृद्धि में मंदी और सौदे के नवीनीकरण के समय से संबंधित कुछ प्लेटफॉर्म पर कमी को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन


मेटा के साथ समाप्ता की साझेदारी
मई में यूएमजी ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ अपनी साझेदारी समाप्त कर दी थी, जो कि फेसबुक के लिए प्रीमियम संगीत वीडियो का लाइसेंस दे रहा था। यूएमजी को नए लाइसेंसिंग समझौते को लेकर टिक टॉक के साथ हाई-प्रोफाइल लड़ाई के दौरान एक महीने के रेवेन्यू का भी नुकसान हुआ। यूएमजी के उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी बॉयड मुइर ने कहा कि सब्सक्रिप्शन वृद्धि में साल-दर-साल गिरावट आंशिक रूप से उसके भागीदारों द्वारा मूल्य वृद्धि के समय के कारण थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Devara: जान्हवी ने साझा किया 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ काम करने का अनुभव, अपने किरदार का भी किया खुलासा

यूएमजी के साझेदारों में शामिल हैं ये कंपनियां 
यूएमजी के साझेदारों में स्पॉटिफाई (एसपीओटी), अमेजन म्यूजिक (एएमजेडएन) और एप्पल म्यूजिक (एएपीएल) जैसी ऑडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। मुइर ने कहा, 'इस तिमाही में हमारे सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू ग्रोथ को प्रभावित करने वाला दूसरा कारक कुछ प्लेटफॉर्म पर सब्सक्राइबर ग्रोथ में मंदी है। ये तब हो रहा है, जब समग्र सब्सक्रिप्शन मार्केटप्लेस वैश्विक स्तर पर सब्सक्राइबर में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव कर रहा है।  उन्होंने नए सब्सक्राइबर जोड़ने में मंदी देखी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed