फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   unbroken the unmukt chand story documentary teaser out reveals Player hidden struggles

Unbroken Teaser: कहां गायब हुए U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उनमुक्त चंद? क्रिकेटर की डॉक्यूमेंट्री का टीजर रिलीज

Thu, 31 Jul 2025 12:50 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 31 Jul 2025 12:50 PM IST
सार

Unbroken The Unmukt Chand Story Documentary: कभी भारतीय क्रिकेट के अगले विराट कोहली कहे जाने वाले उनमुक्त चंद के संघर्षों पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रोकन: द उनमुक्त चंद स्टोरी' का टीजर रिलीज सामने आया है। 

विज्ञापन
unbroken the unmukt chand story documentary teaser out reveals Player hidden struggles
अनब्रोकन - फोटो : इंस्टाग्राम- @thedoc.unbroken

विस्तार

कभी भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माने जाने वाले उनमुक्त चंद की जिंदगी की अनकही कहानी अब एक डॉक्यूमेंट्री में सामने आएगी। 'अनब्रोकन: द अनमुक्त चंद स्टोरी' नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें क्रिकेटर के उस संघर्ष के बारे में बताया जाएगा जो अब तक किसी को नहीं पता चला है।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री का टीजर हुआ रिलीज
सितंबर में रिलीज होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है। इस टीजर में उनमुक्त खुद बता रहे हैं कि अब जब भी कोई क्रिकेटर फेल होता है तो उसे अगला उनमुक्त चंद का टैग दे दिया जाता है। भावुक करने देने वाली उनमुक्त की इसी कहानी को ये डॉक्यूमेंट्री बयां करेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Unbroken (@thedoc.unbroken)



अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान
साल 2012 में जब भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, तब उनमुक्त चंद ही टीम के कप्तान थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। उन्हें भविष्य का विराट कोहली कहा जाने लगा था। लेकिन इसके बाद जो होना था, वो हुआ नहीं। उनमुक्त का नाम धीरे-धीरे गायब हो गया और प्रशंसकों के मन में सवाल उठने लगे- आखिर उनमुक्त चंद कहां गायब हो गए? बहुत सारे लोगों के मन में ये भी सवाल आया कि क्रिकेटर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने महज 28 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट को ही अलविदा कह दिया। इन सभी सवालों का जवाब तलाशती है ये डॉक्यूमेंट्री, जो दर्शकों को उनकी असफलताओं, संघर्षों और आखिरकार अमेरिका में क्रिकेट खेलने तक के सफर को दिखाने वाली है।

राघव खन्ना ने संभाली निर्देशन की कमान
इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राघव खन्ना ने किया है, जो इससे पहले नेटफ्लिक्स की चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' का भी निर्देशन कर चुके हैं। 'अनब्रोकन' का निर्माण रिवरलैंड एंटरटेनमेंट और तुडिप एंटरटेनमेंट ने किया है। ये डॉक्यूमेंट्री सितंबर 2025 में रिलीज होने वाली है, हालांकि अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed