फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ullas pandalam health update stroke fans gets worried after viral video

Ullas Pandalam: स्ट्रोक के बाद चलने-फिरने में भी असमर्थ हुए अभिनेता उल्लास, वायरल वीडियो देख चिंतित हुए फैंस

Sun, 05 Oct 2025 03:49 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 05 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

Ullas Pandalam Heath Update: मलयाली अभिनेता और कॉमेडियन उल्लास पंडालम के हालिया वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल कुछ समय पहले एक्टर को स्ट्रोक आया था जिसके बाद अब वो ठीक से चल-फिर नहीं पा रहे।

विज्ञापन
ullas pandalam health update stroke fans gets worried after viral video
उल्लास पंडालम - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनय, मिमिक्री और कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मलयालम अभिनेता उल्लास पंडालम इस समय स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। हाल ही में एक स्ट्रोक की घटना के बाद उल्लास अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं और शरीर के एक हिस्से में कमजोरी बनी हुई है। इस गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें किसी भी कार्यक्रम में उपस्थित होने में परिवार की मदद की जरूरत पड़ती है। क्या है पूरा मामला. चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


चलने-फिरने में हुए असमर्थ
नए वायरल वीडियो में उल्लास पंडालम को एक शो रूम उद्घाटन समारोह में सहारे के साथ चलते देखा गया। वीडियो में उनके चेहरे पर संघर्ष और दर्द साफ रूप से दिखाई दे रहा है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, मल्लापुरम के अरिक्कोड पंचायत की उपाध्यक्ष और वकील दिव्या पंडालम और उनकी सहेली लक्ष्मी नक्षत्र भी मौजूद थीं। फैंस और दर्शक उनकी हालत देखकर हैरान हो गए। वीडियो में देखा गया कि उन्हें चलने में सहारे की आवश्यकता थी और उनकी आवाज भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी। परिवार ने उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा और उन्हें सुरक्षित वापस ले जाने तक उनका साथ दिया।
विज्ञापन

 





View this post on Instagram









 

A post shared by Neelakkuyil Entertainments (@neelakkuyil_entertainments)

विज्ञापन
विज्ञापन



मात्र 20 रुपये से करियर की शुरुआत
उल्लास पंडालम का जीवन हमेशा कला और उत्साह से भरा रहा है। उन्होंने मात्र 20 रुपये से अपने करियर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे छोटे पर्दे और स्टेज पर अपनी मिमिक्री और हास्य से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय स्टार मैजिक शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। बचपन से ही उन्हें संगीत, मिमिक्री और नाटक में रुचि थी, और उनकी मासूमियत तथा ऊर्जा उन्हें दर्शकों का प्रिय कलाकार बनाती रही।


यह खबर भी पढ़ें: Hurun India: शाहरुख खान नहीं, ये शख्स है बॉलीवुड का सबसे अमीर आदमी; न कभी एक्टिंग की और न ही डायरेक्शन

उल्लास ने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्टेज शोज किए और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उनके जीवन में व्यक्तिगत दुख भी रहे- पहली पत्नी आशा का निधन हो चुका है। इसके बाद उन्होंने दिव्या से दूसरी शादी की और उनके दो बच्चे इंद्रजीत और सूर्यजीत हैं।

अभिनेता के फैंस हुए चिंतित
उनकी कला और सकारात्मक दृष्टिकोण ने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य अपडेट ने फैंस को चिंता में डाल दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि कार्यक्रम के बाद लक्ष्मी ने उन्हें कार तक पहुंचाया और फैंस के साथ उनका हालचाल साझा किया। दर्शक और फैंस ने वीडियो के कमेंट्स में उन्हें जल्द स्वस्थ होने और फिर से स्टेज पर लौटने की कामना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed