फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan is not Bollywoods richest actor but Ronnie Screwvala he never acted

Hurun India: शाहरुख खान नहीं, ये शख्स है बॉलीवुड का सबसे अमीर आदमी; न कभी एक्टिंग की और न ही डायरेक्शन

Sun, 05 Oct 2025 12:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Oct 2025 12:11 PM IST
सार

Hurun India Rich List: बॉलीवुड के सबसे अमीर आदमी ने न ही कभी अभिनय किया और न ही कभी निर्देशन किया। आइए जानते हैं वह कौन हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan is not Bollywoods richest actor but Ronnie Screwvala he never acted
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia

विस्तार

हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी हुई है। इसके मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल अरबपति बनने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। सूची के अनुसार, शाहरुख की कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर है, जो उन्हें दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता बनाती है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। इस मामले में शाहरुख को एक ऐसे व्यक्ति ने पछाड़ दिया है जिसने न कभी अभिनय किया है, न निर्देशन किया है।
विज्ञापन

शाहरुख को पीछे छोड़ा
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे अमीर व्यक्ति निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.5 अरब डॉलर (लगभग 13300 करोड़ रुपये) बताई गई है। इस तरह से वह शाहरुख से भी ज्यादा अमीर बन गए हैं। हुरुन के अनुसार शाहरुख खान की कुल संपत्ति 12500 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, करण जौहर (1880 करोड़ रुपये) और बच्चन परिवार (1630 करोड़ रुपये) से आगे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: कटरीना की प्रेग्नेंसी पर देवर ने कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो, यूजर्स बोले- 'हैंडसम चाचू'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan is not Bollywoods richest actor but Ronnie Screwvala he never acted
रोनी स्क्रूवाला - फोटो : इंस्टाग्राम @ronnie.screwvala
रॉनी स्क्रूवाला का काम
रॉनी स्क्रूवाला ने 80 के दशक में टूथब्रश निर्माण से अपना करियर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने अपना केबल टीवी नेटवर्क स्थापित किया। 1990 में, उन्होंने यूटीवी की स्थापना की, जो शुरू में एक टीवी स्टूडियो और बाद में एक फिल्म निर्माण कंपनी बन गई। उन्होंने फिल्म 'लक्ष्य', 'स्वदेश', 'रंग दे बसंती', 'जोधा अकबर' और 'फैशन' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। 2012 में, यूटीवी को डिज्नी ने एक अरब डॉलर में अपना लिया। इसके बाद स्क्रूवाला ने आरएसवीपी मूवीज की स्थापना की, जिसके तहत उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ', 'उरी' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
विज्ञापन

सूची में इन क्षेत्र के लोगों का नाम
हुरुन इंस्टीट्यूट ने बुधवार को वर्ष 2025 के लिए अपनी वार्षिक हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की। इस सूची में व्यापार, उद्योग, मनोरंजन और खेल जैसे क्षेत्रों में भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों का विवरण दिया गया है। शाहरुख भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखते हैं। इस बार वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed