‘ऊंचा लंबा..’ के रीमेक में अक्षय के साथ नजर आईं दिशा पटानी, एक्टर के साथ यूजर्स भी बोले- 'वी मिस यू कटरीना'
Ucha Lamba Kad Forever song released: अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में खिलाड़ी कुमार और दिशा पाटनी थिरकते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ नजर आएंगे। सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म से नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज किया। यह गाना 2007 में रिलीज हुई अक्षय की ही फिल्म ‘वेलकम’ का रीमेक है। उस फिल्म में इस गाने को अक्षय-कटरीना पर फिल्माया गया था।
गाने के अंत में अक्षय को याद आईं कटरीना
गाने में जहां अक्षय अपने पुराने अंदाज में नजर आए, वहीं उनके साथ थिरकते दिशा पाटनी बेहद हॉट दिखीं। इस गाने में अंत में अक्षय, कटरीना को याद करते हुए कहते हैं- ‘वी मिस यू कटरीना’। वहीं कई यूजर्स ने भी यही बात कहते हुए गाने को ट्रोल किया है। जहां कुछ को ये गाना पसंद आया। वहीं कई ऐसे हैं जिन्होंने इसे ओरिजिनल गाने की बर्बादी बताया।
View this post on Instagram
आदिल शेख ने किया कोरियोग्राफ
इस ओरिजिनल को जहां आनंद राज आनंद ने कंपोज किया था वहीं इसे रीक्रिएट किया है विक्रम ने। इसमें आनंद राज आनंद की ओरिजनल आवाज के साथ रुबाई ने भी आवाज दी है। गाने का वीडियो आदिल शेख ने कोरियोग्राफ किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की तो इसमें अक्षय और दिशा के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंड और राजपाल यादव के अलावा कुछ 30 मुख्य कलाकार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।