फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Twinkle Khanna talks about Radhika Anant pre wedding said I attended the Ambani festivities through Instagram

Twinkle Khanna: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग में ट्विंकल इंस्टाग्राम के जरिए हुईं शामिल, अभिनेत्री ने बताया

Sun, 10 Mar 2024 07:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 10 Mar 2024 07:01 PM IST
सार

राधिका-अनंत के प्री वेडिंग कार्यक्रम में रिहाना ने भी परफॉर्म किया था। ट्विंकल रिहाना के शो पर भी लिखती हैं, 'सच कहूं तो मुझे रिहाना के शो से कहीं सुंदर और भव्य शो मुझे नीता अंबानी की देवी दुर्गा के अवतार माँ अम्बे को समर्पित विश्वम्भरी स्तुति लगी।

विज्ञापन
Twinkle Khanna talks about Radhika Anant pre wedding said I attended the Ambani festivities through Instagram
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट देने वाली ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक लेख में राधिका और अनंत के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के बारे में लिखा। साथ ही साथ ट्विंकल इस लेख में अपने पति अक्षय से लेकर रिहाना तक को ट्रोल करती दिखाई दी हैं। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम करता रहा अपडेट 
पिछले दिनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों का आयोजन जामनगर में किया गया था। इस कार्यक्रम में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई कलाकार हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार भी इस फंक्शन में शामिल हुए थे वहीं ट्विंकल ने अपने लेख में लिखा है कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम फीड में लगातार प्री-वेडिंग कार्यक्रम के अपडेट दिख रहे थे। उन्होंने यह कार्यक्रम अटेंड तो नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया की वजह से उन्हें हर चीज की जानकारी लगातार मिल रही थी। 
विज्ञापन


Vivek Agnihotri: 'मामला लीगल है' देख खुश हुए विवेक अग्निहोत्री, सीरीज की तारीफ कर रवि किशन को बताया- रॉकस्टार
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय के डांस-स्टेप्स का उड़ाया मजाक 
ट्विंकल खन्ना आगे लिखती हैं,'अक्षय एक ही डांस स्टेप को कम से कम 33 बार दुहराए होंगे। वे इतनी ताकत से उस डांस स्टेप को कर रहे थे कि मुझे एक वक्त के बाद लगने लगा कि शायद वे जामनगर में ही एक तेल का कुआँ खोदने जा रहे हैं।' ट्विंकल को तीनों खान का भी डांस कुछ खास पसंद नहीं आया। 

Prasoon Joshi: ‘रंग दे बसंती’ का नाम बदलने का दबाव बना रहे प्रसून?, पढ़िए निर्माताओं की संस्था क्या कहती है

रिहाना से सुंदर डांस नीता अंबानी ने किया 
राधिका-अनंत के प्री वेडिंग कार्यक्रम में रिहाना ने भी परफॉर्म किया था। ट्विंकल रिहाना के शो पर भी लिखती हैं, 'सच कहूं तो मुझे रिहाना के शो से कहीं सुंदर और भव्य शो मुझे नीता अंबानी की देवी दुर्गा के अवतार माँ अम्बे को समर्पित विश्वम्भरी स्तुति लगी। वैसे मैंने सुना है कि रिहाना को उनके डांस के लिए करोड़ों रुपये मिले, लेकिन मैं उनके शो से प्रभावित नहीं हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed