फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tv actor Vibhu Raghave Dies due to cancer Industry friends are mourning the loss

Vibhu Raghave Death: कैंसर से जंग हार गए टीवी एक्टर विभु राघव, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Tue, 03 Jun 2025 10:56 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 03 Jun 2025 10:56 AM IST
सार

Vibhu Raghave Death News: टीवी एक्टर विभु राघव की जान चली गई है। अभिनेता पिछले काफी समय से स्टेज 4 के कैंसर से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन
tv actor Vibhu Raghave Dies due to cancer Industry friends are mourning the loss
विभु राघव - फोटो : इंस्टाग्राम- @vibhuzinsta

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी सीरियल ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अहम किरदार निभा चुके अभिनेता विभु राघव का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VIBHU k RAGHAVE ✨ विभु राघव (@vibhuzinsta)


कैंसर से जंग हार गए टीवी एक्टर
लंबे समय से वैभव कुमार सिंह राघव उर्फ विभु स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो इस बीमारी से उबर नहीं सके। वो पिछले तीन सालों से इस घातक बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। साल 2022 में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने अपनी पूरी मेडिकल जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। विभु ने अपनी पोस्ट्स में खुलकर बताया था कि उन्होंने जीवन के हर मोड़ पर उम्मीद का दामन थामे रखा, चाहे वो कीमोथेरेपी हो या फिर वैकल्पिक इलाज।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VIBHU k RAGHAVE ✨ विभु राघव (@vibhuzinsta)


 

विभु राघव की अंतिम विदाई आज
उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस अदिति मलिक ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘वो अब एक ऐसी दुनिया में हैं जहाँ कोई दर्द नहीं है। उन्होंने हम सभी को प्रेरित किया। उनका सफर एक नई दुनिया में जारी रहेगा।’ साथ ही उन्होंने अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की- मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से अंतिम दर्शन रखे गए हैं और 1 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई।



ये खबर भी पढ़ें: Sean Diddy Combs: 'उसने सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं मेरा ब्रेनवॉश भी किया', रैपर डिडी पर पीड़िता ने लगाया आरोप

इंडस्ट्री में शोक की लहर
विभु की असामयिक मौत ने टीवी जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा, अभिनेत्री कावेरी प्रियम और सिंपल कौल समेत कई टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। करणवीर ने दिल टूटने वाली इमोजी के साथ उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत जल्दी चले गए, भाई। आराम करो।’ वहीं, सिंपल कौल ने लिखा, ‘तुम्हें हमेशा मिस करेंगे मेरे प्यारे दोस्त, तुम्हारे लिए लव, लाइट और हैप्पीनेस।’

कैंसर से लड़ाई बनी प्रेरणा
विभु राघव की कैंसर से जंग कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई थी। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और हर दिन को एक नई उम्मीद के साथ जिया। अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘एक दिन, एक बार।’ 

टीवी करियर की झलक
विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’ के अलावा ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में भी काम किया था और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। वो इंडस्ट्री में शांत और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अभिनय और व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed