{"_id":"67d16edfa6d52b6f2c0d03b1","slug":"tv-actor-samarthya-gupta-denied-his-allegations-regarding-relation-with-aditi-sharma-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samarthya Gupta: ‘मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा..’, अदिति शर्मा की तलाक की खबरों के बीच अभिनेता की प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Samarthya Gupta: ‘मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा..’, अदिति शर्मा की तलाक की खबरों के बीच अभिनेता की प्रतिक्रिया
Wed, 12 Mar 2025 04:56 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:56 PM IST
सार
Samarthya Gupta: हाल ही में ‘अपोलिना’ अभिनेत्री अदिति शर्मा पर सामर्थ्य गुप्ता को डेट करने का आरोप उनके पति द्वारा लगाया गया था। इसपर सामर्थ्य ने प्रतिक्रिया दी कि उन्हें फंसाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कई बातों का खुलासा किया है। आइए जानते हैं…
विज्ञापन
सामर्थ्य गुप्ता और अदिति शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @samarthya_gupta और @officialaditisharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा के ऊपर उनके पति अभिनीत ने गुपचुप तरीके से शादी के बाद तलाक मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही अपने को-स्टार सामर्थ्य को डेट करने की भी बात कही थी। अब इसे लेकर सामर्थ्य ने खुलासा किया कि यह सब झूठ है। जानिए आखिर क्या कहा अभिनेता ने।
विज्ञापन
हमने अदिति को रोते हुए देखा है
हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘अपोलिना’ फेम अभिनेता सामर्थ्य गुप्ता ने अदिति शर्मा को डेट करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह इससे बहुत आहत है, उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। साथ ही बताया कि अदिति शर्मा और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इन आरोपों की वजह से उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और कई फर्जी फोन-कॉल उनके माता-पिता के पास आ रहे हैं। सामर्थ्य ने खुलासा किया कि उन्होंने सेट पर अदिति को रोते हुए देखा है। उनके पति ने सेट पर आकर अभनेत्री को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Gajraj Rao: कछुआ बनकर ही खुश हैं गजराज राव, अब नहीं रही बड़े निर्माताओं के साथ काम करने की इच्छा
विज्ञापन
उसने आकर कहा वह अदिति का पति है
रिपोर्ट में सामर्थ्य ने खुलासा किया कि अभिनीत कौशिक, अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके मेकअप रूम में बिना बताए घुस गए और कहने लगे कि वह उनके पति है। हालांकि, उन्होंने बताया कि अभिनीत अपनी शादी को लेकर खुलासा करने वाले थे, लेकिन नहीं कर सके। उन्होंने अभिनीत पर अदिति के जीवन को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सामर्थ्य ने अभिनीत पर अभिनेत्री और उनकी मां पर चिल्लाने का भी आरोप लगाया है।
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ही नहीं, शिल्पा और तब्बू समेत ये बॉलीवुड सितारे भी कानूनी दांव-पेंच में फंसे, जानें केस
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा पर उनके पति अभिनीत कौशिक ने आरोप लगाए कि अभिनेत्री ने उनसे गुपचुप तरीके से शादी रचाई। अब अभिनेत्री तलाक की मांग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अदिति अपने को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसे लेकर अभिनेत्री द्वारा अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।