फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tusshar kapoor opens up on nepotism struggles career setbacks after being jeetendra son

Tusshar Kapoor: सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे होने की चुकानी पड़ी कीमत? फ्लॉप करियर पर तुषार कपूर का छलका दर्द

Sat, 24 May 2025 01:48 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 24 May 2025 01:48 PM IST
सार

Tusshar Kapoor On Nepotism: अभिनेता तुषार कपूर की फिल्म कंपकंपी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच अपने करियर और संघर्ष पर एक्टर ने खुलकर बात की है। तुषार ने बताया कि सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे होने की कीमत उन्हें अपने करियर में किस तरह से चुकानी पड़ी।

विज्ञापन
tusshar kapoor opens up on nepotism struggles career setbacks after being jeetendra son
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @tusshark89

विस्तार

बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टार किड्स को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। लेकिन इस बार खुद एक स्टार किड ने अपने अनुभव शेयर करते हुए सभी को चौंका दिया है। हम बात कर रहे हैं एक्टर तुषार कपूर की, जो 70 और 80 के दशक के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे हैं। तुषार कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने संघर्षों और फ्लॉप करियर को लेकर दिल खोलकर बात की।

विज्ञापन


नेपोटिज्म पर खुलकर बोले तुषार
तुषार कपूर ने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि भले ही उनका ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से रहा हो, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें भी वो सब कुछ झेलना पड़ा, जो किसी आम नए अभिनेता को झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें सिर्फ इस वजह से जज किया गया क्योंकि वह एक स्टार के बेटे हैं।
विज्ञापन


‘हीरो जैसे नहीं लगते’
तुषार ने इंटरव्यू में बताया कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में मीडिया के सामने बिना मेकअप या साधारण लुक में जाते थे, तो लोग कहते थे कि वह हीरो जैसे नहीं दिखते। वहीं जब वह अच्छे से तैयार होकर किसी इवेंट में जाते थे, तो उन्हें फिल्मी और नकली कहा जाता था। तुषार ने बताया कि उस समय आलोचनाएं इतनी ज्यादा थीं कि उन्हें खुद पर भरोसा बनाए रखने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार की पहली फिल्म रही हिट 
साल 2001 में आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इसके बावजूद तुषार को इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि स्टार किड्स को सब कुछ आसानी से मिल जाता है, लेकिन हकीकत इससे बहुत अलग होती है’।

ये खबर भी पढ़ें: Kapkapiii: 'कंपकंपी' की रिलीज से पहले तुषार कपूर ने दी बॉलीवुड को ये हिट फिल्में, लोगों ने की तारीफ

‘नेपोटिज्म का बोझ झेलना पड़ा’
तुषार ने कहा, ‘अक्सर लोगों को लगता है कि फिल्मी परिवार से जुड़े लोग खास फायदे में रहते हैं। लेकिन मुझे लगातार अपने पिता जितेंद्र से तुलना का सामना करना पड़ा। लोग मेरी परफॉर्मेंस को मेरे पिता के स्टारडम के तराजू में तौलते रहे।

वर्कफ्रंट पर तुषार कपूर
इन दिनों तुषार कपूर अपनी नई फिल्म ‘कंपकंपी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन संगीथ सिवन ने किया है। फिल्म 23 मई को रिलीज हो चुकी है और इसमें तुषार एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed