{"_id":"68e76f30619bfa3dbb04df71","slug":"trp-list-week-39-anupamaa-no-1-kyunki-saas-bahu-thi-2-tulsi-bigg-boss-19-yrkkh-trp-drop-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, 'तुलसी' की मेहनत बेकार, TRP लिस्ट में 'बिग बॉस 19' तो टॉप 10 से ही हुआ बाहर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, 'तुलसी' की मेहनत बेकार, TRP लिस्ट में 'बिग बॉस 19' तो टॉप 10 से ही हुआ बाहर
Thu, 09 Oct 2025 01:49 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:49 PM IST
सार
TRP Week 39: टेलीविजन के शोज की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते आखिर किस शो ने बाजी मारी और कौन-सा सीरियल कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
टीआरपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों का प्यार और पसंद बदलता रहता है। साल 2025 के 39वें हफ्ते की बार्क इंडिया टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें इस बार भी ‘अनुपमा’ ने एक बार फिर सबको पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, स्मृति ईरानी की वापसी इस हफ्ते भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। इस बीच दर्शकों के चहेते शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, जबकि कुछ नए शो ने अच्छा परफॉर्म किया है।
विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार
रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ पिछले कई महीनों से टीआरपी चार्ट की बादशाह बनी हुई है। समर की मौत और अनुपमा की इमोशनल जर्नी ने दर्शकों को जोड़े रखा है। हालांकि रेटिंग में मामूली गिरावट देखने को मिली, फिर भी शो ने 2.1 पॉइंट के साथ पहला स्थान सुरक्षित किया। शो के इमोशनल और फैमिली ट्रैक ने इसे जनता की पहली पसंद बनाए रखा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'भूत बना दूंगा एक मिनट में', आखिरकार खौल ही गया यूपी के छोरे का खून, मालती चाहर से भिड़े मृदुल तिवारी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दोबारा दूसरा स्थान
स्मृति ईरानी की वापसी के साथ शुरू हुआ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर काफी हद तक खरा उतरा है। शो के जटिल रिश्तों और तुलसी-परी की खींचतान ने कहानी को दिलचस्प बनाए रखा है। बावजूद इसके, इसे 2.0 टीआरपी रेटिंग ही मिल सकी, जिससे शो फिर दूसरे नंबर पर आ गया।
एक नजर डालते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 शोज पर-
'उड़ने की आशा' ने भरी उड़ान
टीवी पर नई ताजगी लेकर आया शो ‘उड़ने की आशा’ अब दर्शकों की लिस्ट में मजबूती से जगह बना चुका है। सचिन और सायली की प्यारी केमिस्ट्री और छोटे शहर की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस हफ्ते शो ने 1.8 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

| क्रम | सीरियल | टीआरपी रेटिंग |
| 1 | अनुपमा | 2.1 |
| 2 | क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | 2.0 |
| 3 | उड़ने की आशा | 1.8 |
| 4 | ये रिश्ता क्या कहलाता है | 1.8 |
| 5 | तुम से तुम तक | 1.7 |
'उड़ने की आशा' ने भरी उड़ान
टीवी पर नई ताजगी लेकर आया शो ‘उड़ने की आशा’ अब दर्शकों की लिस्ट में मजबूती से जगह बना चुका है। सचिन और सायली की प्यारी केमिस्ट्री और छोटे शहर की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस हफ्ते शो ने 1.8 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हालत कमजोर
राजन शाही का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार गिरते ग्राफ से जूझ रहा है। नई जोड़ी अभिरा और अरमान की एंट्री के बावजूद दर्शकों का दिल जीतने में शो नाकाम रहा। इस बार इसे 1.8 रेटिंग मिली और यह चौथे स्थान पर पहुंच गया।
'तुम से तुम तक' ने बनाई अपनी जगह
शरद केलकर और निहारिका चौकसे की जोड़ी वाले शो ‘तुम से तुम तक’ ने इस सप्ताह शानदार प्रदर्शन किया है। दर्शकों को इसकी कहानी और केमिस्ट्री दोनों खूब पसंद आ रहे हैं। शो ने 1.7 रेटिंग के साथ टॉप 5 में एंट्री कर ली।

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गिरती साख
कभी नंबर वन रहने वाला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब मुश्किल से टॉप 10 में टिक पा रहा है। दिलीप जोशी और पूरी टीम की मेहनत के बावजूद इस हफ्ते शो को 1.6 रेटिंग ही मिल सकी।
'बिग बॉस 19' टॉप 10 से बाहर
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए यह हफ्ता बेहद निराशाजनक रहा। दर्शकों को मेकर्स का पक्षपात और झगड़ेबाज़ी बिल्कुल नहीं भा रही। इस वजह से शो को केवल 1.2 रेटिंग मिली और यह टॉप 10 से बाहर हो गया।