फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 19 mridul tiwari vs malti chahar promo fight turns ugly bhoot bana dunga statement

'भूत बना दूंगा एक मिनट में', आखिरकार खौल ही गया यूपी के छोरे का खून, मालती चाहर से भिड़े मृदुल तिवारी

Thu, 09 Oct 2025 11:29 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 09 Oct 2025 11:29 AM IST
सार

Mridul Tiwari Fight With Malti Chahar: 'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में मालती चाहर और मृदुल तिवारी के बीच जमकर विवाद देखने को मिला। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बीच-बचाव करने के लिए घरवालों के आना पड़ा।

विज्ञापन
bigg boss 19 mridul tiwari vs malti chahar promo fight turns ugly bhoot bana dunga statement
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

विस्तार

‘बिग बॉस 19’ का हर एपिसोड जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में झगड़े और ड्रामे का लेवल भी बढ़ता ही जा रहा है। अब मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, उसने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है। इसमें मृदुल तिवारी और मालती चाहर के बीच ऐसी जोरदार बहस होती दिखी कि घर का माहौल ही बदल गया। अब तक बेहद शांत और संयमी दिखे मृदुल का ये रूप देखकर दर्शक भी हैरान हैं।

विज्ञापन


मृदुल और मालती की टक्कर से बढ़ा घर का तापमान
प्रोमो में दिखाया गया है कि एक टास्क के दौरान मालती चाहर, मृदुल को लगातार भड़काने वाली बातें कहती हैं। वो उन्हें पागल, बेवकूफ और चल हट जैसे शब्दों से चिढ़ाती हैं। शुरुआत में मृदुल इसे नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही बात बढ़ती है, उनका सब्र टूट जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

विज्ञापन
विज्ञापन



मृदुल गुस्से में कहते हैं कि उन्होंने अब तक किसी को अपशब्द नहीं कहे, लेकिन अगर उन्होंने चाहा तो 'ऐसी गाली दूंगा कि सुनकर शर्म आ जाए।' इस पर भी मालती पीछे नहीं हटतीं और उन्हें लगातार ताने मारती रहती हैं-  'तेरा हो गया? अब बोल!' जिसके बाद मृदुल का गुस्सा फूट पड़ता है।

 'अरे ओ हट... भूत बना दूंगा एक मिनट में'
जब बहस अपनी चरम सीमा पर पहुंचती है, तो मालती झुंझलाकर पूल के किनारे से उठकर जाती हैं और कहती हैं, 'अरे हट!' तभी मृदुल पलटकर कहते हैं, 'अरे ओ हट... भूत बना दूंगा एक मिनट में।' इसके बाद माहौल और भी बिगड़ जाता है। मालती उन्हें पागल कहती हैं, जिस पर मृदुल जवाब देते हैं, 'हां, पागल हूं मैं... तेरे जैसे 50 पागल बेच दूंगा एक मिनट में।' यह झगड़ा इतना तीखा था कि बाकी कंटेस्टेंट भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए। प्रोमो देखकर लग रहा है कि अगला एपिसोड पूरी तरह इस भिड़ंत के नाम रहने वाला है।


शो में आया टर्निंग पॉइंट
गौरतलब है कि अब तक मृदुल को घर का सबसे शांत सदस्य माना जा रहा था। सलमान खान ने पिछले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में भी उनसे कहा था कि वह शो में लगभग इनएक्टिव लगते हैं और कोई पहल नहीं कर रहे। उस दौरान मृदुल भावुक होकर रो पड़े थे और कहा था कि उन्होंने अभी तक किसी से झगड़ा नहीं किया। लेकिन मालती चाहर की एंट्री ने जैसे उनके अंदर का रूप ही बदल दिया। मालती की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर में हलचल मच गई है। उन्होंने आते ही पहले तान्या मित्तल से भिड़ंत ली थी और अब मृदुल के साथ यह बहस शो के सबसे चर्चित पलों में से एक बन चुकी है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर मृदुल और मालती की इस लड़ाई पर लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं- कुछ मृदुल के शांत रहने की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि अब असली ‘गेम मोड’ ऑन हो गया है। वहीं, कई यूजर्स ने बिग बॉस मेकर्स पर भी सवाल उठाया है कि क्या यह सब केवल टीआरपी के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed