Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trisha Krishnan goes to marry with chandigarh businessman except thalapathy vijay know the details

थलापति विजय नहीं, इस शख्स से शादी करेंगी तृषा कृष्णन! कई साल से हैं दोनों का रिश्ता

Fri, 10 Oct 2025 06:38 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 06:38 PM IST
सार

Trisha Krishnan: साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम थलापति विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री किसी और से शादी करने वाली हैं।

विज्ञापन
Trisha Krishnan goes to marry with chandigarh businessman except thalapathy vijay know the details
तृषा कृष्णन और थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तृषा कृष्णन उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अफवाहें उड़ रही थीं कि वो अभिनेता थलापति विजय के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि अब एक खबर लोगों को हैरान कर रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वो एक व्यवसायी से शादी करने वाली हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ के व्यवसायी से करने वाली हैं शादी!
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, तृषा कृष्णन के माता-पिता चंडीगढ़ के एक व्यवसायी के साथ उनकी नई शादी के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस खबर से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और कहा जा रहा है कि दोनों परिवार कथित तौर पर कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

विज्ञापन


शादी को लेकर अभिनेत्री ने क्या कहा था?

हाल ही में अभिनेत्री ने शादी के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने ईमानदारी से कहा कि अगर उन्हें सही व्यक्ति मिले तो वह शादी करने को तैयार हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि अभी सही समय नहीं आया है।  जहां तक उनके माता-पिता की बात है, तो उन्होंने अभी तक चुप्पी साध रखी है, उन्होंने अभी तक न तो इन अफवाहों की पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: हिना खान से लेकर सोहा अली खान तक, मुस्लिम होकर भी अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं ये हसीनाएं

तृषा कृष्णन का वर्कफ्रंट
तृषा कृष्णन जल्द ही फिल्म ‘विश्वंभरा’में नजर आएंगी। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘विश्वंभरा’ की कहानी रहस्य, रोमांच से भरी है। तृषा और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed