{"_id":"68e8fc47cfea30689d0d6e2d","slug":"hina-khan-soha-ali-khan-muslim-actresses-who-keeps-karwa-chauth-fast-for-husbands-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिना खान से लेकर सोहा अली खान तक, मुस्लिम होकर भी अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं ये हसीनाएं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हिना खान से लेकर सोहा अली खान तक, मुस्लिम होकर भी अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं ये हसीनाएं
Fri, 10 Oct 2025 06:34 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:34 PM IST
सार
Muslim Actresses Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि कुछ मुस्लिम एक्ट्रेसेस भी रखती हैं। जी हां, हिना खान से लेकर आमना शरीफ तक, जानें कौन-कौन सी अभिनेत्री हर साल इस व्रत को करती है।
विज्ञापन
मुस्लिम अभिनेत्रियां जो रखती हैं करवाचौथ का व्रत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 अक्टूबर 2025 यानी आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर चांद को देखकर व्रत खोलती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। टीवी और बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे भी इस उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं उन मुस्लिम हसीनाओं के बारे में जो करवाचौथ का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
हिना खान और रॉकी जायसवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान
इसी साल जून में अभिनेत्री हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी की है। हिना ने इस साल अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा है। उन्होंने अपने मेहंदी से सजे हाथों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें उनके और पति का नाम लिखा हुआ है।

मान्यता दत्त और संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
मान्यता दत्त
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त, जिनका असली नाम दिलनवाज शेख है, वो भी हर साल अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। वह मुस्लिम परिवारी पृष्ठभूमि से आती हैं। शादी के बाद उन्होंने हिंदू परंपराओं को अपनाया और करवा चौथ व्रत की रस्म निभाती आई हैं। उनके व्रत को मीडिया में अक्सर सुर्खियाँ मिलती हैं और कई करवा चौथ कार्यक्रमों में उन्हें देखा जाता है।

दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से विवाह किया। इसके बाद उन्होंने अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए इस व्रत को उत्साह से मनाया। वो इस व्रत को प्रेम और सम्मान की रस्म के रूप में निभाती हैं और हर वर्ष इसका पालन करती हैं।

आमना शरीफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @aamnasharifofficial
आमना शरीफ
टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री आमना शरीफ ने प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की। उन्होंने भी अपने वैवाहिक जीवन में करवा चौथ की रस्म को अपना लिया है। उनकी ट्रेडिशनल ड्रेस और व्रत की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती है।

सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
सोहा अली खान
राजघराने से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू से विवाह किया। मुस्लिम होने के बावजूद, वो करवा चौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा से करती हैं। सोहा हर साल कुणाल के लिए यह वर्त रखती हैं।

नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां
बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने 2019 में निखिल जैन से विवाह किया था। शादी के बाद उन्होंने करवा चौथ व्रत रखा था। हालांकि बाद में वो पति से अलग हो गईं लेकिन जब तक वो साथ रहीं तब तक करवा चौथ का व्रत उन्होंने भी किया।

ऋतिक रोशन-सुजैन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजैन खान
ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी मुस्लिम परिवार से आती हैं। हालांकि अब वो और ऋतिक एक दूसरे से अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों के तलाक से पहले सुजैन भी हर साल करवा चौथ का व्रत करती थीं।