फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Triptii Dimri Starrer Dhadak 2 facing Issues With CBFC check details here

Dhadak 2: मुश्किल में फंसी तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’? इस वजह से सर्टिफिकेट मिलने में हो रही देरी

Tue, 25 Feb 2025 06:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2025 06:36 PM IST
सार

Dhadak 2: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ को सीबीएफसी से सर्टिफिकेट प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएफसी इस पर विचार कर रहा है कि फिल्म को क्या रेटिंग दी जानी चाहिए? और कौन से सीन काटने चाहिए?
 

विज्ञापन
Triptii Dimri Starrer Dhadak 2 facing Issues With CBFC check details here
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

पिछले साल सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ की घोषणा की गई थी। फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में इसे साल 2025 तक के लिए टाल दिया गया। इस बीच चर्चा थी कि यह फिल्म इस साल होली के त्यौहार के आस-पास रिलीज हो सकती है। होली तो नजदीक आ रही है, लेकिन फिल्म का प्रमोशन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘धड़क 2’ को सीबीएफसी से प्रमाणन प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

विज्ञापन


किस समस्या का करना पड़ रहा सामना?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, "धड़क 2 जाति के मुद्दों पर आधारित है और एक चौंकाने वाली कहानी है। सीबीएफसी की जांच समिति ने इस तरह की फिल्म के लिए निर्माताओं की सराहना की, लेकिन इसके कंटेंट की वजह से वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि फिल्म को क्या रेटिंग दी जानी चाहिए और कौन से सीन काटे जाने चाहिए, यदि कोई ऐसा सीन हो।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म के नाम से महाशिवरात्रि के दिन उठेगा पर्दा, पोस्टर हुआ रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर की मंजूरी के बाद शुरू होगा प्रमोशन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ट्रेड एक्सपर्ट ने पोर्टल को बताया कि ‘धड़क 2’ के निर्माता सेंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे। इसलिए, अगर उन्हें सीबीएफसी से मंजूरी मिल जाती है, तो ‘धड़क 2’  14 मार्च को रिलीज हो सकती है या इसके डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। 



यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Advance Booking: विदेश में 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, क्या ईद पर मचा पाएगी बड़ा धमाल?

तमिल वर्जन पास तो ‘धड़क 2’ पर क्यों सवाल?
कहा जा रहा है कि ‘धड़क 2’ तमिल फिल्म ‘परीयेरुम पेरुमल’ का रीमेक है और इस फिल्म को सीबीएफसी के साथ किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि इसकी कहानी भी वही होगी तो फिर इस फिल्म पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ भी इसी विषय पर आधारित थी। जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म मराठी फिल्म सैराट की रीमेक थी। फिल्म का मोशन पोस्टर जब रिलीज हुआ था, तो  उस पर लिखा था, 'एक था राजा, एक थी रानी। जात अलग थी खतम कहानी।" इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जातीय मुद्दों पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed