Sanjay Dutt: संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म के नाम से महाशिवरात्रि के दिन उठेगा पर्दा, पोस्टर हुआ रिलीज
Sanjay Dutt: संजय दत्त की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म का टीजर पोस्टर 25 फरवरी को रिलीज किया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विस्तार
सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स ने अपनी आगामी एक्शन-हॉरर-कॉमेडी फिल्म का एक डरावना टीजर पोस्टर 25 फरवरी को जारी किया। यह फिल्म दर्शकों को एक नए और रोमांचक अनुभव देने की कोशिश करेगी। फिल्म में एक्शन, हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।
यह पोस्टर अभी से एक खौफनाक माहौल तैयार करता नजर आ रहा है। जारी किए गए पोस्टर के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी के प्रति दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। इस फिल्म के पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, "फिल्म का इंतजार रहेगा।"। एक अन्य ने लिखा, "यह संभव है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो...।"
Oscars 2025: ऑस्कर में परफॉर्म करेंगे एरियाना ग्रांडे, सिंथिया एरिवो और लिसा, प्रेजेंटर्स की लिस्ट भी सामने आई
SANJAY DUTT - MOUNI ROY - SUNNY SINGH - PALAK TIWARI: TEASER POSTER UNVEILS... #SohamRockstarEntertainment and #ThreeDimensionMotionPictures unveil an eerie poster for their upcoming action-horror-comedy.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 25, 2025
The title announcement and release date reveal are set for tomorrow on the… pic.twitter.com/ue3ByPFhBu
इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी नजर आएंगे। फिल्म का नाम और रिलीज डेट की घोषणा कल (26 फरवरी 2025) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर की जाएगी। इस दिन फिल्म के निर्माता और टीम ने इसे विशेष रूप से चुना है, ताकि फिल्म की शुरुआत दर्शकों के बीच एक खास प्रभाव छोड़ सके।
इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त कर रहे हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर हुनर मुकुट और मान्यता दत्त हैं। गौरतलब है कि इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्मों को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे पहले 'स्त्री 2' और 'मुंजा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म इस शैली की पिछली फिल्मों जैसा कलेक्शन कर पाती है या नहीं।