{"_id":"66ed80daa3e9178fa90a8fca","slug":"triptii-dimri-says-getting-quite-a-few-marriage-proposals-in-my-dms-lately-as-per-report-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी को लगातार आ रहे हैं शादी के प्रपोजल, बोलीं- 'मुझे मैसेज आ रहे हैं'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी को लगातार आ रहे हैं शादी के प्रपोजल, बोलीं- 'मुझे मैसेज आ रहे हैं'
Fri, 20 Sep 2024 07:35 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:35 PM IST
सार
तृप्ति डिमरी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह इस साल भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएंगी। इसी बीच एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें लगातार शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म एनिमल में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की 20 मिनट की भूमिका ने उनके करियर को एक नई दिशा दी है। एनिमल के बाद उन्हें भूल भुलैया 3, धड़क 2 और विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो जैसे कई प्रोजेक्ट मिले हैं। तृप्ति पहले ही बुलबुल और काला जैसी बहुचर्चित फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि, उन्हें फिल्म में अभिनय के लिए बहुत प्रशंसा मिली थी, लेकिन सफलता और पॉपुलैरिटी उन्हें रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल से मिली। एक इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया कि उन्हें लगातार शादी के लिए मैसेज आ रहे हैं।
शादी के आ रहे हैं प्रपोजल
एनिमल के बाद मिली नई सफलता के बाद, तृप्ति प्रशंसकों की नई नेशनल क्रश बन गई हैं, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी के लिए प्रस्ताव मिल रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा, "मुझे हाल ही में अपने डीएम में काफी शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अजीब है।"
फिल्मों में आने से पहले लोगों ने कही थी दिल दुखाने वाली बातें
फिल्मों में आने से पहले उनके रिश्तेदारों और उनके माता-पिता से कहा था कि अगर वह फिल्मों में करियर चुनेंगी तो उनकी शादी नहीं होगी। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला और कहा, "मैं उत्तराखंड से हूं, लेकिन मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ, जहां मेरे माता-पिता और परिवार अभी भी रहते हैं। समाज के कुछ लोग, जिनमें परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, मेरे माता-पिता को बहुत ही दुख पहुंचाने वाली बातें कहीं, जैसे, 'आपने अपनी बेटी को इस पेशे में क्यों आने दिया? वह गलत लोगों के बहकावे में आ जाएगी, गलत फैसले लेगी और कोई भी उससे शादी नहीं करना चाहेगा।''
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन में राजकुमार राव के साथ काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म से अपना लुक दिखाते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में तृप्ति फ्लोरल पैटर्न वाली साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने इस लुक को मैचिंग दुपट्टा, चूड़ियां और सनग्लासेस के साथ पूरा किया। बहरहाल, प्रशंसक उनकी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Binny And Family: जिंदगी जीने के मायने सिखाएगी ‘बिन्नी एंड फैमिली’, संगीत लॉन्च पर दिखी स्त्री 2 की स्टारकास्ट