{"_id":"66ec0c2c094571143b096421","slug":"triptii-dimri-reveals-people-said-mean-things-to-parents-after-she-joined-films-people-tried-to-pull-her-down-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triptii Dimri: 'कोई भी शादी नहीं करना चाहेगा', जब बॉलीवुड में आईं तृप्ति, तब माता-पिता ने सुने थे ये ताने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Triptii Dimri: 'कोई भी शादी नहीं करना चाहेगा', जब बॉलीवुड में आईं तृप्ति, तब माता-पिता ने सुने थे ये ताने
Thu, 19 Sep 2024 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:05 PM IST
सार
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने खिलाफ किए गए कमेंट को याद किया और बताया कि कैसे कई लोगों ने उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की है।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'एनिमल' से तृप्ति डिमरी को इतनी ख्याति मिली है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। फिल्म 'एनिमल' में 'भाभी 2' के नाम से प्रसिद्ध हुईं तृप्ति की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर होंगी। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचने के अपने सफर में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
लोगों ने किया कमेंट
कैटरीना कैफ के ब्रांड के ब्यूटी ब्रांड कैटरीना के यूट्यूब चैनल पर एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने खिलाफ किए गए कमेंट को याद किया और बताया कि कैसे कई लोगों ने उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की है।
माता-पिता ने सुने रिश्तेदारों के ताने
उन्होंने कहा, "मैं उत्तराखंड से हूं, लेकिन मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। इसलिए मेरे माता-पिता और परिवार दिल्ली में हैं... जब मैं बॉम्बे (मुंबई) आई, तो मेरे लिए यह मुश्किल था, आप जानते हैं, हर दिन एक कमरे में 50-60 से अधिक लोगों के सामने जाना। समाज में और मेरे परिवार में भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने मेरे माता-पिता से बुरी बातें कहीं। जैसे, 'आपने अपनी बेटी को इस प्रोफेशन में क्यों भेजा? वह बिगड़ जाएगी। वह गलत लोगों के साथ घूमेगी, वह अपने लिए गलत चुनाव करेगी, कोई भी उससे शादी नहीं करना चाहेगा, वह अभी शादी नहीं करेगी।"
विज्ञापन
पिता को हुआ था गर्व
उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा भी था, जब मैं उलझन में थी क्योंकि आप जानते हैं, जब आप उठते हैं और कोई काम नहीं होता तो आप उम्मीद खो देते हैं, लेकिन एक बात मुझे पता थी कि मैं अपने माता-पिता के पास वापस नहीं जा सकती थी और उन्हें यह नहीं बता सकती थी कि नहीं, मैंने यह नहीं किया है।'" तृप्ति ने यह भी बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म लैला मजनू की रिलीज के बाद उनके माता-पिता को उन पर गर्व हुआ था, उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें फोन किया और वे बहुत खुश थे।