{"_id":"664f1e3ae48fdf9a3a0b7232","slug":"triptii-dimri-replaces-samantha-ruth-prabhu-for-a-dance-number-in-allu-arjun-most-awaited-film-pushpa-2-the-ru-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के आइटम नंबर से बाहर हुईं सामंथा! अल्लू संग ठुमके लगाएंगी 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के आइटम नंबर से बाहर हुईं सामंथा! अल्लू संग ठुमके लगाएंगी 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी
Thu, 23 May 2024 04:23 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 23 May 2024 04:23 PM IST
सार
एनिमल फेम 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी अब सामंथा रुथ प्रभु की जगह 'पुष्पा 2 द रुल' में अल्लू अर्जुन के साथ आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं? आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई।
विज्ञापन
पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा तृप्ति डिमरी ने भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद से तृप्ति 'भाभी 2' के नाम से फेमस हो गईं। तृप्ति को सोशल मीडिया पर 'भाभी 2' का टैग दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृप्ति अब अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है कि तृप्ति इस फिल्म में अल्लू के साथ एक डांस नंबर करती नजर आ सकती हैं।
तृप्ति ने सामांथा को किया रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृप्ति को 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने एक मसालेदार डांस नंबर के लिए फाइनल कर लिया है। तृप्ति इस नए डांस नंबर पर अल्लू अर्जुन के साथ मंच पर आग लगाती नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
'पुष्पा 1' में सामंथा ने डांस से मचाया था तहलका
फिल्म 'पुष्पा 1: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू के साथ धमाकेदार आइटम नंबर 'ऊ अंटावा' से तहलका मचा दिया था। इस गाने के साथ सामंथा के डांस मूव्स की भी काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
फिल्म के दूसरे गाने का टीजर आज हुआ रिलीज
फिलहाल 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना 'अंगारों' आज रिलीज कर दिया है। यह गाना अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया जाएगा। फिलहाल, अभी इस गाने का टीजर वीडियो साझा किया गया है, जिसमें रश्मिका मंदाना अपने 'श्रीवल्ली' स्टाइल में डांस स्टेप्स करती नजर आईं।
निर्देशित सुकुमार 'पुष्पा 2' की शूटिंग का आखिरी चरण चल रहा है। अल्लू अर्जुन के अलावा, फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस साल की शुरुआत में, पुष्पा 2 के निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया था। टीजर में, अल्लू अर्जुन नीले और लाल रंग के शेड्स में अपना चेहरा रंगे हुए साड़ी पहने हुए अनोखे अवतार में दिखाई दिए थे। साथ ही इसमें अल्लू हैवी पारंपरिक सोने और फूलों के आभूषणों के साथ मेकअप में नजर आए। फिल्म से जुड़ी हर जानकारी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता रहती हैं। अल्लू और रश्मिका के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
Pushpa 2 Song Angaaron: 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर हुआ आउट, 'श्रीवल्ली' की इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस