फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 Second Song Angaaron Sooseki Teaser Out Rashmika Mandanna New Catchy Dance Step liked by fans

Pushpa 2 Song Angaaron: 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर हुआ आउट, 'श्रीवल्ली' की इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस

Thu, 23 May 2024 01:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 23 May 2024 01:01 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में रश्मिका डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Pushpa 2 Second Song Angaaron Sooseki Teaser Out Rashmika Mandanna New Catchy Dance Step liked by fans
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा द रूल' अपने नए गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज की घोषणा की थी। वहीं अब सॉन्ग का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। 'पुष्पा द रूल' के इस गाने में रश्मिका अपने डांस स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं। रश्मिका की यह दिलकश अदाएं उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


'पुष्पा 2' का दूसरा गाना
फिल्म का दूसरा गाना अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया जाएगा। फिलहाल, अभी इस गाने का टीजर वीडियो साझा किया गया है, जिसमें रश्मिका मंदाना अपने 'श्रीवल्ली' स्टाइल में डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


टीजर वीडियो में रश्मिका
फिल्म मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर इस गाने का टीजर वीडियो साझा किया है। इस गाने में रश्मिका धारियों वाली टी-शर्ट पहने तैयार होती नजर आ रही हैं। फिर रश्मिका से गाने के हुक स्टेप्स करने को कहा जाता है। वह अचानक से खड़ी होती है और डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। इस बार रश्मिका 'अंगारों' गाने में पुष्पाराज के साथ डांस करते करती दिखाई देंगी। पिछले बुधवार को इस गाने का पोस्टर जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिल्म का टाइटल ट्रैक
हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रेक 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज किया गया था। इस गाने में अल्लू अर्जुन के फिल्म में आम इंसान से पुष्पा बनने तक के सफर को दर्शाया गया। इस गाने के बोल अल्लू के किरदार को साफ बयां करते नजर आए। फिल्म का टाइटल ट्रेक फैंस को बेहद पसंद आया था।


फिल्म का टीजर
8 अप्रैल को 'पुष्पा 2 द रूल' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया था। इस टीजर में अल्लू साड़ी पहने, चेहरे पर लाल और नीले रंग के पेंट के शेड्य लगाए, साथ ही हैवी मेकअप और ट्रेडिशनल सोने और फुलों के गहने पहने नजर आए थे। 'पुष्पा 2' के इस अनोखे टीजर ने फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर और भी उत्सुक्ता बढ़ा दी है।

निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग का आखिरी चरण चल रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले, रश्मिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ''मैं आपसे वादा कर सकती हूं कि 'पुष्पा 2' बहुत बड़ी होने वाली है। हमने पहली फिल्म में कुछ पागलपन दिया। अब इसके भाग 2 में, हम जानते हैं कि हमारी एक जिम्मेदारी है क्योंकि लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हम लगातार इसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।'' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में कैमियो रोल में सामंथा रुथ प्रभु और संजय दत्त भी नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed