फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Triptii Dimri and Dhanush will be seen on screen in the film Tere Ishk Mein directed by anand l rai

Triptii Dimri: परदे पर दिखेगी तृप्ति डिमरी-धनुष की जोड़ी! 'रांझणा' निर्देशक की इस फिल्म में काम करेंगे दोनों!

Thu, 11 Jul 2024 08:09 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 08:09 PM IST
सार

तृप्ति डिमरी और धनुष एक साथ एक फिल्म में काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'तेरे इश्क में' है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय करेंगे।

विज्ञापन
Triptii Dimri and Dhanush will be seen on screen in the film Tere Ishk Mein directed by anand l rai
तृप्ति डिमरी और धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri/@dhanushkraja

विस्तार

फिल्म 'एनिमल' में काम करने के बाद नेशनल क्रश बनने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी नई फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास और भी कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इसी बीच, उनके और धनुष के भी साथ में काम करने की चर्चा चल पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि तृप्ति डिमरी दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष के साथ एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं, जिसका नाम 'तेरे इश्क में' है। यह एक प्रेम कहानी होगी।
विज्ञापन


इसी साल शुरू होगी शूटिंग
धनुष और आनंद एल राय ने हिट फिल्म 'रांझणा' में एक साथ काम किया था। इन दिनों धनुष अपने दक्षिण भारतीय प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं, जिसके बाद वो जल्द ही 'तेरे इश्क में' की शूटिंग शुरू करेंगे। चर्चा है कि अक्टूबर 2024 में ही 'तेरे इश्क में' की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शूट किया जाएगा।
विज्ञापन

Rakhee Death Rumour: मैं मर गई हूं? मौत की अफवाहों पर राखी गुलजार ने शिबोप्रसाद मुखर्जी को दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्में
'बैड न्यूज' के बाद तृप्ति डिमरी की कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। तृप्ति ने 'भूल भुलैया 3' में मुख्य भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगी। इन दोनों के अलावा अनुराग बासु की भी एक फिल्म के लिए तृप्ति के साथ बातचीत चल रही हैं।

Kakuda Review: सोनाक्षी के इस फिल्मी ब्याह में भी लोचे बहुत हैं, गुजरात में बसे ब्रजभाषी गांव के भूत का कौतुक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed