टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: क्या एक दिन की चांदनी साबित हुआ ओपनिंग डे? रक्षाबंधन पर 'टॉक्सिक' ने कमाए इतने करोड़
Toxic Box Office Collection: फिल्म 'टॉक्सिक' ने अपनी रिलीज के पहले दिन तो ताबड़तोड़ कमाई की पर दूसरे दिन से ही इसकी कमाई का ग्राफ नीचे गिरने लगा है। भले ही फिल्म ने मात्र तीन दिनाें 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है पर इसके बावजूद फिल्म रक्षाबंधन के दिन उतना फायदा नहीं उठा पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'टॉक्सिक' को सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करेगी। मगर दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट आई और तीसरे दिन त्योहार की छुट्टी होने के बावजूद भी फिल्म को इसका खास फायदा नहीं मिला। जानें तीसरे दिन फिल्म ने कितना कमाया?
तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?
इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने थिएटर्स में धमाकेदार एंट्री लेते ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। मगर दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई कैसी रही? यहां जानें...
- पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट आई और फिल्म ने मात्र 37.65 करोड़ रुपये ही कमाए।
- अब अपनी रिलीज से तीसरे दिन फिल्म ने 26.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
- देखा जाए तो रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर फिल्म का दूसरे दिन के मुकाबले भी कम कमाई करना, खटकता है।
- हालांकि, तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 165.35 करोड़ रुपये हो गई है।
- उम्मीद है रविवार तक यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
किस भाषा में कितनी कमाई?
‘टॉक्सिक’ मुख्य रुप से पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। तीसरे दिन फिल्म ने..
- हिंदी में 19.15 करोड़ रुपये कमाए।
- वहीं कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 5 करोड़ कमाये हैं।
- इसके अलावा मलयालम में इसने महज 20 लाख रुपये का बिजनेस किया।
- जबकि तमिल भाषा में फिल्म ने 75 लाख का कलेक्शन किया।
- तेलुगु सिनेमाघरों में फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की।
पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन हिंदी भाषा में तगड़ी ओपनिंग की थी। 101 करोड़ की ओपनिं के साथ ही यह 'धुरंधर 2' के बाद इस साल की सबसे बनी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बनी थी। इसके अलावा फिल्म 100 करोड़ से ओपनिंग करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में भी शामिल हो गई है।
इससे पहले 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में 'टॉक्सिक' के अलावा पुष्पा 2, आरआरआर, बाहुबली 2, केजीएफ 2 और धुरंधर 2 के नाम हैं।