फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tony Award winning actress Linda Lavin passes away at age of 87 fighting with lung cancer

Linda Lavin Passes Away: टोनी पुरस्कार विजेता अदाकारा लिंडा लैविन का निधन, कैंसर से जूझ रही थीं अभिनेत्री

Tue, 31 Dec 2024 12:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 31 Dec 2024 12:52 AM IST
सार

Linda Lavin Passes Away: टोनी पुरस्कार विजेता स्टेज अदाकारा लिंडा लैविन का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके प्रतिनिधि बिल वेलोरिक ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि फेफड़ों के कैंसर के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 

विज्ञापन
Tony Award winning actress Linda Lavin passes away at age of 87 fighting with lung cancer
लिंडा लैविन - फोटो : एक्स

विस्तार

टोनी पुरस्कार विजेता स्टेज अदाकारा लिंडा लैविन का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके प्रतिनिधि बिल वेलोरिक ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि फेफड़ों के कैंसर के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिग्गज अभिनेत्री के निधन से हॉलीवुड जगत के लोग और उनके प्रशंसक दुखी हैं। 

विज्ञापन


ब्रॉडवे बाउंड के लिए जीता टोनी पुरस्कार
सीबीएस के लंबे समय से चल रहे सिटकॉम ‘ऐलिस’ की स्टार और नील साइमन के नाटक ‘ब्रॉडवे बाउंड’ के लिए टोनी जीतने वाली लिंडा लैविन टीवी और मंच पर भी काफी सक्रिय रहीं। अभिनेत्री के निधन पर स्क्रीनराइटर पॉल रुडनिक ने दुख जताया और एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

Triptii Dimri: क्या रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तृप्ति मना रही हैं छुट्टियां? एक जैसी वीडियो सोशल मीडिया पर की पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल मंच कलाकार के रुप में शुरू किया सफर
लिंडा लेविन का सफर बाल मंच कलाकार के रूप में शुरू हुआ। 1960 के दशक में उन्होंने ब्रॉडवे की शुरुआत की। उन्होंने संगीतमय ‘इट्स ए बर्ड…इट्स ए प्लेन…इट्स सुपरमैन’ और नाटक ‘लास्ट ऑफ द रेड हॉट लवर्स’ में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता।
OTT This Week: थ्रिलर के तड़के के साथ इस हफ्ते होगा 'गुनाह' का पर्दाफाश, ओटीटी पर धूम मचाएंगे ये फिल्में-सीरीज

‘ऐलिस’ से हुईं मशहूर
टीवी की दुनिया में लिंडा लेविन सीबीएस के सिटकॉम ‘ऐलिस’ में मुख्य किरदार के रूप में घर-घर मशहूर हुईं।  ‘बार्नी मिलर’, ‘सीन सेव्स द वर्ल्ड’ और ‘बी पॉजिटिव’ जैसे हिट शो से उन्हें खूब शोहरत मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने निधन से पहले अभिनेत्री नेटफ्लिक्स के ‘नो गुड डीड’ के प्रीमियर में शामिल हुई थीं। 

फिल्मों में भी निभाई भूमिका
लिंडा लेविन ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी अभिनय किया। वह ‘डैमन यांकीज!’, ‘द रिंग’, ‘द इंटर्न’ और ‘बीइंग द रिकार्डोस’ में भूमिका निभाते हुए नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed