फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Titanic Iconic wooden door prop that saved Kate Winslet life from drowning sells for over 5 crore at Auction

Titanic: 'टाइटैनिक' में हीरोइन की जान बचाने वाला लकड़ी का टुकड़ा हुआ नीलाम, इतने करोड़ रुपये में बिका

Sat, 30 Mar 2024 11:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Mar 2024 11:34 AM IST
सार

'टाइटैनिक' में हीरोइन 'रोज' को बर्फीले पानी में डूबने से बचाने वाला लकड़ी का टुकड़ा नीलम हो चुका है। इसे 'टाइटैनिक' फैन ने करोड़ों रुपये में खरीदा है।

विज्ञापन
Titanic Iconic wooden door prop that saved Kate Winslet life from drowning sells for over 5 crore at Auction
टाइटैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के इतिहास के कई सबसे मशहूर प्रॉप्स की पिछले हफ्ते नीलामी की गई, जिनमें द शाइनिंग का ऐक्स, फॉरेस्ट गंप की चॉकलेट का संग्रह और इंडियाना जोन्स का भरोसेमंद व्हिप शामिल हैं। इन खजानों में से सिनेमा का सबसे चर्चित प्रॉप्स पांच करोड़ रुपये यानी 718,750 डॉलर से अधिक में बेचा गया है। यह कुछ और नहीं बल्कि, लकड़ी का तैरता हुआ टुकड़ा था, जिसने 'टाइटैनिक' के 'रोज' को जीवित रखा, लेकिन जैक डॉसन को डूबने से नहीं रोक सका।

विज्ञापन


ऐसे बनाया गया लकड़ी का टुकड़ा
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बिक्री प्लैनेट हॉलीवुड रेस्तरां और रिजॉर्ट समूह द्वारा आयोजित प्रोप और कॉस्ट्यूम नीलामी के दौरान हुई थी। नीलामीकर्ताओं हेरिटेज ऑक्शन के अनुसार इस प्रोप यानी लकड़ी के दरवाजे को मलबे के एक पूरे टुकड़े से बनाया गया था, जो 1912 की आपदा से बरामद किया गया था। 'टाइटैनिक' के एक दृश्य में इस्तेमाल किए गए इस लकड़ी के टुकड़े को नीलामी में 718,750 डॉलर यानी 5,99,25,637 रुपये में बेचा गया है।
विज्ञापन

Thalaivar 171: लोकेश कनगराज ने किया थलाइवर 171 की मजेदार बातों का खुलासा, रजनीकांत के किरदार में छिपा गहरा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइटैनिक का क्लाइमेक्स
टाइटैनिक की रिलीज के बाद से प्रशंसकों को आश्चर्य हो रहा है कि क्या जैक अपनी प्रेमिका रोज के साथ खुद को भी सुरक्षित रखने के लिए उस लकड़ी के दरवाजे पर फिट नहीं हो सकता था। 'टाइटैनिक' के इस दृश्य में लियोनार्डो डि कैप्रियो द्वारा निभाए गए किरदार 'जैक' को दिखाया गया था, जो खुद बर्फीले पानी में रहता है, लेकिन रोज को बचाने के लिए उसे लकड़ी के उस दरवाजे पर चिपके रहने की सलाह देता है और खुद दम तोड़ देता है। फिल्म का अंत लोगों को भावुक कर देता है, जिसके बाद से दर्शकों ने रोज को स्वार्थी करार दिया।
BMCM: 'प्रलय आने वाला है', बड़े मियां छोटे मियां के पोस्टर से पृथ्वीराज सुकुमारन का खतरनाक अवतार आया सामने
जेम्स कैमरून ने बताई कहानी
टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून ने एक बार खुलासा किया कि उन्हें हर दिन सैकड़ों पत्र मिलते हैं, जिनमें रोज को स्वार्थी और जैक को बेवकूफ करार दिया जाता है, लेकिन उन्होंने यह कहकर चर्चा खत्म कर दी कि स्क्रिप्ट का पालन करने के लिए जैक को मरना होगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमने गड़बड़ कर दी हो और बोर्ड थोड़ा छोटा होना चाहिए था, लेकिन कहानी में जैक को मरना ही था।
Arhaan Khan Party: बेटे अरहान की पार्टी में हॉट गर्ल बन पहुंचीं मलाइका, दूसरी पत्नी शुरा के साथ दिखे अरबाज खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed