फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tira Beauty welcomes ahaan panday as brand ambassador with kareena kapor and suhana khan

Ahaan Panday: अहान पांडे बने टीरा ब्यूटी के ब्रांड एंबेसडर, वीडियो शेयर कर बोले- ‘खूबसूरती समझना पसंद है’

Fri, 13 Feb 2026 10:16 PM IST
सिराजुद्दीन मार्केटिंग डेस्क
मार्केटिंग डेस्क Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Feb 2026 10:16 PM IST
सार

अहान पांडे हाल ही में एक ब्यूटी ब्रांड ने एंबेसडर बने हैं। इसके साथ ही यह ब्रांड अब उन चुनिंदा भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिन्होंने किसी मेल सेलिब्रिटी को अपना एंबेसडर बनाया है।

विज्ञापन
Tira Beauty welcomes ahaan panday as brand ambassador with kareena kapor and suhana khan
अहान पांडे - फोटो : instagram @ahaanpandayy

विस्तार

अनन्या पांडे के भाई और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने पिछले साल अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। अब एक्टर को टीरा ब्यूटी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसकी घोषणा खुद अहान ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर करते हुए की। 

विज्ञापन

वीडियो साझा कर कही ये बात

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'खूबसूरती की दुनिया में चुनने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे हमेशा से इसे समझना पसंद रहा है। बहुत कुछ ट्राई करें। मूड के हिसाब से ढलें और देखें कि हर दिन क्या काम आता है। टीरा ब्यूटी के साथ ब्रांड एंबेसडर बनकर सब कुछ एक्सप्लोर कर रह हूं और अभी भी एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)


 

करीना और सुहाना भी है एंबेसडर

इसके साथ ही टीरा ब्यूटी अब उन चुनिंदा भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिन्होंने किसी मेल सेलिब्रिटी को अपना एंबेसडर बनाया है। अहान के अलावा करीना कपूर और सुहाना खान भी इस ब्रांड की एंबेसडर हैं।

मार्च में शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग!

वर्कफ्रंट की बात करें तो इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘सैयारा’ के बाद अहान अपनी दूसरी फिल्म साइन कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्में बना चुके अली अब्बास जफर करेंगे। यह एक रोमांस एक्शन फिल्म होगी जिसकी शूटिंग मार्च 2026 तक शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed