फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Times Network to Launch Hindi News Channel Times Now Navbharat on August 1

हिंदी में टाइम्स नेटवर्क की नई शुरुआत, 1 अगस्त से शुरू होगा टाइम्स नाउ नवभारत एचडी का प्रसारण

Fri, 30 Jul 2021 04:07 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 30 Jul 2021 04:07 PM IST
सार

  • देश के प्रमुख प्रसारण नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क ने शुक्रवार को अपने हिंदी समाचार चैनल, टाइम्स नाउ नवभारत के लॉन्च की घोषणा की है।
  • यह चैनल 01 अगस्त से एचडी में लाइव होगा।

विज्ञापन
Times Network to Launch Hindi News Channel Times Now Navbharat on August 1
टाइम्स नाउ नवभारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

देश के प्रमुख प्रसारण नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क ने शुक्रवार को अपने हिंदी समाचार चैनल, टाइम्स नाउ नवभारत के लॉन्च के साथ भारतीय भाषा में अपने प्रवेश की घोषणा की। यह चैनल 01 अगस्त से एचडी में लाइव होगा। टाइम्स नाउ नवभारत ने दावा किया कि वह ‘अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत’ की पोजीशनिंग के साथ एक नई और स्पष्ट आवाज बनेगा जो नए भारत के लिए समावेशी आन्दोलन के माध्यम से बदलाव को बल प्रदान करेगा। एडिटर-इन-चीफ के तौर पर एंकर नविका कुमार इस चैनल का नेतृत्व करेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत ने 7 प्राइम-टाइम शोज लॉन्च किए हैं जिन्हें सुशांत सिन्हा, पद्मजा जोशी, अंकित त्यागी और मीनाक्षी कंडवाल जैसे परिचित एंकर्स पेश करेंगे।

विज्ञापन


टीवी पर हिंदी समाचारों की श्रेणी में धमाका करने का वादा करते हुए टाइम्स नाउ नवभारत ने अपनी बेहतरीन विजुअल एवं साउंड क्वालिटी के दम पर समाचार देखने का बेहतर बनाने का भी दावा किया है। कहा गया कि यह अपने पैने, उज्जवल और बेबाक अवतार के साथ ताजगी का समावेश अपने समाचारों में कर रहा है। इस बारे में जारी रिलीज में ये भी कहा गया है कि समाचारों के वास्तविक तत्व पर केन्द्रित यह चैनल शोर को पैनी पत्रकारिता, धारदार और संतुलित विश्लेषण, उत्तेजनात्मक प्रवृत्ति के साथ सत्य-आधारित रिपोर्ट की अपनी लगातार खोज में बदलने में प्रयत्शील रहेगा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टाइम्स नाउ नवभारत चुनिंदा एंकर्स व पत्रकारों के साथ हिंदी समाचार में पदार्पण कर रहा है। एडिटर-इन-चीफ के तौर पर नविका कुमार इस चैनल का नेतृत्व करेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत ने 7 प्राइम-टाइम शोज लॉन्च किए हैं जिन्हें सुशांत सिन्हा, पद्मजा जोशी, अंकित त्यागी और मीनाक्षी कंडवाल जैसे एंकर्स होस्ट करेंगे। प्राइम टाइम शोज में  शाम 5 बजे राष्ट्रवाद, शाम 6 बजे लोग तंत्र, शाम 7 बजे धाकड़ एक्सक्लूसिव, रात 8 बजे सवाल पब्लिक का, रात 9 बजे न्यूज़ की पाठशाला, और रात 10 बजे ओपिनियन इंडिया सम्मिलित हैं।

Times Network to Launch Hindi News Channel Times Now Navbharat on August 1
टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस लॉन्च के बारे में टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद कहते हैं, “हम इस क्षेत्र में आने के समय ही से अपने फ्लैगशिप ब्रांड टाइम्स नाउ के साथ इंग्लिश न्यूज़ कैटगरी पर हावी रहे हैं। अब हम अपने पहले हिंदी न्यूज़ चैनल के साथ भारतीय भाषा के समाचार में पदार्पण करके बेहद उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि समाचार में एक बेहतर समाज के लिए रूपांतरण और प्रभाव पैदा करने की ताकत होती है। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ हम बदलाव प्रेरित करने वाले समाचार पेश करने का मुख्य वादा करते हैं। इसमें हम उस कंटेंट सिद्धांत का अनुसरण करते हैं जो सामाजिक प्रभाव पर जोर देते हैं, न कि रेटिंग पर। मुझे पक्का भरोसा है कि टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी समाचार प्रसारण के क्षेत्र में आगे और सुधार करने में योगदान करेगा।” टाइम्स नाउ नवभारत सभी प्रमुख केबल ऑपरेटर्स, एमएसओ एवं डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।


इस ऐतिहासिक लॉन्च का जश्न मनाने के लिए टाइम्स नेटवर्क ने हिंदी के बाजारों में एक जबर्दस्त मार्केटिंग कैम्पेन की योजना बनाई है। मैकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया ने इसकी ब्रांड फिल्म बनाई है जिसे लिखा है मशहूर राइटर प्रसून जोशी ने। टीवी, आउटडोर, प्रिंट, रेडियो, मल्टीप्लेक्सेस, सोशल मीडिया और प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस चैनल का जोर-शोर से प्रचार करने की तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं। देश के 19 बड़े शहरों में चैनल के नामी एंकर्स के चेहरों वाली होर्डिंग्स लगाई जा रही हैं। इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पंजाब, रायपुर और वाराणसी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed