फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thug Life is here: Release date, advance bookings and how to book tickets

Thug Life: विवाद के बीच 'ठग लाइफ' ने एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़, इस दिन होगी रिलीज

Wed, 04 Jun 2025 03:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 04 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

Thug Life Advance Booking: कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर फैंस उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी खूब एडवांस बुकिंग हो रही है। फिल्म पर विवाद भी हो रहा है।
 

विज्ञापन
Thug Life is here: Release date, advance bookings and how to book tickets
ठग लाइफ ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic

विस्तार

कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज की तारीख का इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कमल हासन और मणि रत्नम की फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग में उछाल आया है।

विज्ञापन

जमकर हो रही है एडवांस बुकिंग
'ठग लाइफ' पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। इस फिल्म ने भारत में सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही 3.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 5,000 से अधिक स्क्रीनिंग में 77,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं।
विज्ञापन

'ठग लाइफ' की एडवांस टिकट बिक्री 1 जून को शुरू हुई और इसे भारत और विदेशों में शानदार प्रतिक्रिया मिली। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 2डी, आईमैक्स 2डी और 4डीएक्स प्रारूपों में टिकट बेचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Thug Life is here: Release date, advance bookings and how to book tickets
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ठग लाइफ
फिल्म की ओटीटी रिलीज पहले ही सामने आ चुकी है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने एक्स पर लिखा- 'विनवेली नायकन वापस आ गया है- धमाकेदार! ठग लाइफ अपनी रिलीज के बाद तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आएगी!'

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: 'ठग लाइफ' की रिलीज को लेकर बेंगलुरु के थिएटर्स पहुंचे हाईकोर्ट, अदालत से की ये अपील

'ठग लाइफ' की कहानी और कलाकार
'ठग लाइफ' एक गंभीर अंडरवर्ल्ड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक खूंखार डकैत को लंबे समय से मरा हुआ माना जाता है। वह एक बार फिर से प्रकट होता है, लेकिन उसे पता चलता है कि उसे अपने विरोधियों और अपने अलग हुए बेटे दोनों का सामना करना होगा।
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेलवन, जोजू जॉर्ज, नस्सर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ, बाबूराज और तृषा कृष्णन हैं।

'ठग लाइफ' पर विवाद
आपको बता दें कि इस फिल्म पर कर्नाटक में विवाद चल रहा है। कर्नाटक में कई सामाजिक संगठन कह रहे हैं कि वह कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को रिलीज नहीं होने देंगे। वह कमल हासन के बयान से नाराज हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। फिल्म न रिलीज होने देने का मामला अब हाई कोर्ट में पहुंचा है। कमल हासन ने अदालत में अर्जी दाखिल कर मांग की है कि कर्नाटक में इस फिल्म को बिना किसी रुकावट के रिलीज करने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed