{"_id":"6882029b9ed7f43cb50d8291","slug":"theatre-director-rajinder-nath-dies-at-91-due-to-age-related-ailments-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajinder Nath Dies: वरिष्ठ रंगकर्मी राजिंदर नाथ का 91 वर्ष की आयु में निधन, सहकर्मी और सहयोगियों ने जताया शोक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajinder Nath Dies: वरिष्ठ रंगकर्मी राजिंदर नाथ का 91 वर्ष की आयु में निधन, सहकर्मी और सहयोगियों ने जताया शोक
Thu, 24 Jul 2025 03:23 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 24 Jul 2025 03:23 PM IST
सार
Rajinder Nath Passed Away: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस रंगमंच के दिग्गज और अपने एक वरिष्ठ सदस्य के निधन पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ रंगकर्मी राजिंदर नाथ
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
रंगकर्मी और श्री राम सेंटर के पहले निदेशक राजिंदर नाथ का गुरुवार सुबह उनके आवास पर आयु संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। रंगमंच निदेशक और लंबे समय से उनके सहयोगी रहे सुभाष गुप्ता ने पीटीआई को बताया 'पिछले तीन-चार वर्षों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी, लेकिन पिछले 10 दिनों से उनकी हालत और बिगड़ गई। आज सुबह उनके घर पर उनका निधन हो गया।'
नाथ के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
नाथ के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।
Trending Videos
अभियान थिएटर ग्रुप की स्थापना की
अगस्त 1934 में दलवाल (अब पाकिस्तान में) में जन्मे नाथ बड़े होकर रंगमंच के एक दिग्गज बने। 1976-81 और फिर 1983-89 तक श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एसआरसीपीए) के पहले निदेशक रहे।
उन्होंने 1967 में दिल्ली में 'अभियान थिएटर ग्रुप' की स्थापना की ताकि हिंदी रंगमंच में मूल भारतीय पटकथाओं को सामने लाया जा सके। 2019 में इस ग्रुप का निर्देशन गुप्ता को सौंपा गया।

जॉय सेनगुप्ता के दुख का इजहार किया
जॉय सेनगुप्ता ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट में नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा 'मेरे बड़े भाई राजिंदर नाथ जी, जो मेरे लिए पिता तुल्य थे और जिनके साथ मेरा पिछले 50 वर्षों का अटूट संबंध था, आज इस दुनिया से विदा हो गए। रंगमंच की दुनिया और अभियान में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे अपने पीछे कई यादें छोड़ गए हैं जिन्हें मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा। आप मुझे जीवन भर, हर पल याद रहेंगे।

अरविंद गौड़ ने किया याद
थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौड़ ने नाथ के काम को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा 'अभियान नाट्य संस्था के निर्देशक और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ रंगकर्मी राजिंदर नाथ जी का आज देहांत हो गया। दिल्ली के नाट्य जगत में उनका और अभियान संस्था का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने 1976 से 1989 के मध्य श्रीराम सेंटर के निदेशक के रूप में भी कार्य किया।
विनम्र श्रद्धांजलि।'

संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कार मिला
1980 में, नाथ ने एसआरसीपीए रिपर्ट्री कंपनी और स्कूल का वार्षिक नाट्य महोत्सव भी शुरू किया। 1977 में, उन्हें निर्देशन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस रंगमंच के दिग्गज और अपने एक वरिष्ठ सदस्य के निधन पर "गहरा शोक" व्यक्त किया।