फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Walking Dead and Chicago Med fame actress Kelly Mack passes away at 33 Know Details

Kelley Mack Death: 'वॉकिंग डेड' फेम एक्ट्रेस केली मैक का निधन, महज 33 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 06 Aug 2025 09:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Aug 2025 09:37 AM IST
सार

Kelley Mack Passes Away: 'वॉकिंग डेड' सीरीज फेम अभिनेत्री केली मैक नहीं रहीं। महज 33 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है।

विज्ञापन
The Walking Dead and Chicago Med fame actress Kelly Mack passes away at 33 Know Details
केली मैक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री केली मैक का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी। 'द वॉकिंग डेड' और 'शिकागो मेड' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरी। केली के निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। केली मैक का निधन शनिवार 02 अगस्त को हुआ। उन्होंने अपने जन्मस्थान सिनसिनाटी में आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन

बहन ने की केली के निधन की पुष्टि
डेडलाइन के रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री केली मैक ग्लियोमा से जूझ रही थीं। केली के निधन की पुष्टि उनकी बहन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली का निधन हो गया है। एक चमकता सितारा इस दुनिया से उस पार चला गया, जहां अंततः हम सभी को जाना ही होगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kelley Mack (@itskelleymack)


विज्ञापन
विज्ञापन

बीते महीने मनाया 33वां जन्मदिन
केली का जन्म 10 जुलाई 1992 को हुआ। इसी साल बीते महीने उन्होंने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। केली ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में दस्तक दे दी थी। उनके निधन की खबर से फैंस को स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Gulshan Grover: जब गुलशन ग्रोवर को देखते ही कन्नी काट लेती थीं लड़कियां, एक्टर बोले- सोशल मीडिया आया तो...

विज्ञापन

स्क्रीनराइटर भी थीं केली
अभिनेत्री होने का साथ-साथ केली एक उम्मदा स्क्रीनराइटर भी थीं। उन्होंने अपनी मां क्रिस्टन क्लेबेनो के साथ मिलकर काम किया। दोनों ने मिलकर कई फीचर-लेंथ स्क्रिप्ट्स लिखीं, जिनमें 'ऑन द ब्लैक' भी शामिल है, जो 1950 के दशक की कॉलेज-बेसबॉल कहानी है। यह कहानी उनके नाना-नानी के ओहायो विश्वविद्यालय में बिताए समय से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed