Gulshan Grover: जब गुलशन ग्रोवर को देखते ही कन्नी काट लेती थीं लड़कियां, एक्टर बोले- सोशल मीडिया आया तो...
'Bad man’ Gulshan Grover: अभिनेता गुलशन ग्रोवर इन दिनों आगामी फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर को फिल्मों में नेगेटिव रोल करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने खुलासा किया कि एक वक्त ऐसा था जब महिलाएं उन्हें देख दूर भाग जाया करती थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलशन ग्रोवर ने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका अदा करके दर्शकों का खूब दिल जीता है। फिल्मों में अपनी नेगेटिव छवि के चलते उन्हें 'बैड मैन' का नाम मिला। उनकी ऑनस्क्रीन छवि का असर असल जिंदगी पर भी पड़ा। एक वक्त ऐसा था, जब गुलशन ग्रोवर को देख लड़कियां दूर भाग जाया करतीं। वे उन्हें असल जिंदगी में भी फिल्मों जैसा बुरा समझती थीं। हाल ही में खुद गुलशन ग्रोवर ने यह खुलासा किया है।
लोग असल जिंदगी में भी समझने लगे थे बुरा
गुलशन ग्रोवर हाल ही में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के घर पहुंचे। यहां उनके व्लॉग के लिए बातचीत के दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि उनकी विलेन वाली भूमिकाओं के चलते महिलाएं ये मानने लगी थीं कि वे असल जिंदगी में भी उतने ही बुरे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया की दस्तक के बाद इस धारणा में बदलाव आया।
बोले- 'लोगों को समझने में वक्त लगा'
गुलशन ग्रोवर ने हंसते हुए कहा, 'कोई भी लड़की मेरे पास नहीं आती थी। उन्हें लगता था कि स्क्रीन पर खलनायक वही है, जो मैं वास्तव में हूं'। एक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया के आने के बाद चीजों में बदलाव हुआ। एक्टर ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक पार्टी में उन्होंने अर्चना को गले लगाया तो यह देखकर एक चर्चित अभिनेत्री चौंक गईं। एक्टर ने कहा 'उन्हें लगा कि एक फिल्म में दो दोनों को लड़ाई करते देखा, अब यहां अचानक पुराने दोस्तों की तरह गले मिल रहे हैं। लोगों को यह समझने में वक्त लगा कि मैं बस अपना काम कर रहा था'।
कब रिलीज होगी 'हीर एक्सप्रेस'?
गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि सोशल मीडिया ने दर्शकों को फिल्मों के विलेन वाले किरदार के पीछे के असली इंसान को समझने का मौका दिया। सोशल मीडिया ने उनकी रियल लाइफ को देखने की एक विंडो दी। इसके बाद चीजें बदलीं। बात करें गुलशन ग्रोवर की आगामी फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' की तो यह 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशन इस फिल्म में दिविता जुनेजा, प्रीत कमानी और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।