Uorfi Javed: उर्फी ने साझा किए उदासी को दूर करने के कई तरीके, ‘द ट्रेटर्स’ की विनर बनने पर जमकर हुईं ट्रोल
उर्फी जावेद अपने बेबाब अंदाज, अतरंगी ड्रेसेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। ट्रोल्स को भी वह मुंहतोड़ जवाब देती हैं। मगर हालिया पोस्ट में उर्फी उदासी को दूर करने के कई तरीके बता रही हैं। इसके लिए वह क्या करती हैं? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ‘द ट्रेटर्स’ शो जीतकर वह चर्चा में आईं। शो को जीतने के बाद उर्फी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। इस ट्रोलिंग का जवाब भी उर्फी ने भी दिया। मगर आज उर्फी ने जो पोस्ट साझा की है, उसमें वह उदासी को, दुख को दूर करने के तरीके बता रही हैं। क्या हालिया ट्राेलिंग से उर्फी परेशान हैं?
उर्फी कैसे करती है अपनी उदासी दूर
उर्फी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनके जरिए वह अपनी उदासी को दूर करने के तरीके बता रही हैं। उर्फी दोस्तों के साथ आउटिंग करती है, कॉफी पीती है, जिम करती है? इन बातों के जरिए वह अपनी उदासी को दूर करती है। इन तस्वीरों के साथ ही उर्फी ने कैप्शन लिखा, ‘उदासी को दूर करने के तरीके, स्टेप बॉय स्टेप।’
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
उर्फी जावेद की पोस्ट पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह अच्छी इंसान है। पता नहीं लोग इससे नफरत क्यों करते हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उर्फी आप मुझे हमेशा से अच्छे लगते हो। एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘मैं खुश हूं कि आपने शो ‘द ट्रेटर्स’ जीता।’ इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर्स ने उर्फी की पोस्ट पर किए हैं।
द ट्रेटर्स शो जीतने पर मिली धमकी-गालियां
पिछले दिनों उर्फी जावेद ने शो ‘द ट्रेटर्स’ जीता है। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स गालियां दीं, धमकी दी। उर्फी के लिए अपशब्द कहे। इन बातों को उर्फी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर किया था। साथ ही ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।