फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Sabarmati Report actress Raashi Khanna talk about her marriage plans said want to focous on career now

Raashi Khanna: शादी को लेकर क्या हैं राशि खन्ना के प्लान? 'द साबरमती रिपोर्ट' अभिनेत्री ने खुद दी जानकारी

Sat, 26 Oct 2024 06:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 26 Oct 2024 06:20 PM IST
सार

Raashi Khanna about Marriage Plans: अभिनेत्री राशि खन्ना अपनी आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उनसे पूछा गया कि वो शादी कब करने वाली है, जिसका अभिनेत्री ने दिलचस्प जवाब दिया है। 

विज्ञापन
The Sabarmati Report actress Raashi Khanna talk about her marriage plans said want to focous on career now
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

विस्तार

राशि खन्ना एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, जो ज्यादातर साउथ की फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने कई शानदार तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस बीच एबीपी साउथ समिट के दौरान उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका अभिनेत्री ने दिलचस्प जवाब दिया है। 

विज्ञापन

The Sabarmati Report actress Raashi Khanna talk about her marriage plans said want to focous on career now
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

शादी से जुड़े सवाल पर बोलीं राशि
राशि खन्ना की गिनती तेलुगु सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में होती है। अब वह विक्रांत मैसी के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उनसे इवेंट के दौरान मेजबानी कर रहे मशहूर लेखक चेतन भगत ने शादी से जुड़ी उनकी योजनाओं का पूछा। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि ये उनका निजी मामला है और वह इस पर चर्चा नहीं करना चाहतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

The Sabarmati Report actress Raashi Khanna talk about her marriage plans said want to focous on career now
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna

शादी करना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए अभी समय है- राशि खन्ना
इस सवाल पर जोर देते हुए जब उनसे एक बार फिर पूछा गया, तो अभिनेत्री ने काफी अच्छे तरीके से इसे टाल दिया। उन्होंने कहा, "मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा भी करना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए अभी समय है। यह एक बहुत ही निजी फैसला है, जिसका मेरे पेशे से कोई लेना-देना नहीं है।" अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि अभी फिलहाल वह शादी के बजाय करियर पर ध्यान दे रही हैं। 
Bigg Boss 18: अविनाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानिए क्यों कहा उन्हें ‘विनाश’ और ‘विलेन’

विज्ञापन

The Sabarmati Report actress Raashi Khanna talk about her marriage plans said want to focous on career now
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
'अरनमई 4' में भी आई थीं नजर 
राशि खन्ना काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इतने लंबे समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय रहने के बाद भी उनका नाम किसी सह-कलाकार के साथ नहीं जुड़ा। अभिनेत्री अक्सर खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह कई मौकों पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक न करने को लेकर भी बात कर चुकी हैं। बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रेंट की, तो वह 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगी। इससे पहले वो 'अरनमई 4'में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'तेलुसु कड़ा' और 'अघथिया' में भी काम कर रही हैं। 
Bhool Bhulaiyaa 3: 'तो सब कुछ खत्म हो जाएगा...,' जानें क्यों 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं बनीं विद्या बालन?

 

The Sabarmati Report actress Raashi Khanna talk about her marriage plans said want to focous on career now
राशि खन्ना-विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी 'द साबरमती रिपोर्ट' 
बताते चलें कि 'द साबरमती रिपोर्ट' में, राशि ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिसने पहले ही काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। जी स्टूडियोज द्वारा इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राशि खन्ना के साथ विक्रांत मैसी भी पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो गोधरा कांड के बारे में खबरें दिखाते हैं। 
Honey Singh: जब हनी सिंह के एक रात की पार्टी का बिल आया 38 लाख, कहा- सारा पैसा खर्च कर खाली हाथ लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed