Vikrant Massey: लवर ब्वॉय की भूमिका में नजर आने वाले हैं विक्रांत मैसी, करेंगे 'आंखों की गुस्ताखियां'
Vikrant Massey Movies: विक्रांत मैसी इन दिनों द साबरमती रिपोर्ट को लेकर व्यस्त हैं। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म आंखो की गुस्ताखियां में लवर ब्वॉय के किरदार में नजर आएंगे। हाल में ही अभिनेता ने अपने इस किरदार को लेकर बात की है।
विस्तार
विक्रांत मैसी लगातार अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 12वीं फेल से उन्हें दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला। अब इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वो अपनी एक और फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' पर काम शुरू कर चुके हैं। हाल में ही अभिनेता ने इस फिल्म की भूमिका को लेकर बात की है।
लवर ब्वॉय के रूप में नजर आएंगे विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी द साबरमती रिपोर्ट में एक तेज तर्रार पत्रकार बनने के बाद अपनी आगामी फिल्म में एक प्रेमी का किरदार निभाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता शनाया कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। हाल ही में पिंकविला से बातचीत के दौरान अभिनेता ने लवर ब्वॉय की अपनी भूमिका निभाने को लेकर बात की है। उन्होंने इस भूमिका को काफी चुनौती भरा बताया है।
संतोष सिंह के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं विक्रांत
मैसी ने कहा, "लवर ब्वॉय की भूमिका निभाना एक रोमांचक चुनौती है। आंखों की गुस्ताखियां का स्केल वास्तव में काफी बड़ा है। एक रोमांटिक लीड के रूप में मानसी का मुझ पर विश्वास लगातार बना हुआ है और साथ में हम कुछ खास बना रहे हैं। इस अविश्वसनीय अवसर के लिए मैं मानसी और वरुण बागला का आभार व्यक्त करता हूं। संतोष सिंह के साथ फिर से काम करना रचनात्मक रूप से काफी संतुष्टी भरा है।"
Sunny Deol: सनी देओल को आई पापा धर्मेंद्र की याद! सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट
अभिनेता ने आगे कहा कि इस फिल्म में लोगों का दिल जीतने के लिए सभी तत्व मौजूद हैं। उन्होंने कहा," मैं शनाया के साथ उनकी पहली फिल्म में काम करने के लिए वास्तव में उत्साहित और उत्सुक हूं।” बता दें कि इस फिल्म से शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इतने बड़े अवसर को लेकर अभिनेत्री ने कहा, “विक्रांत के साथ ऐसी दिल को छूने वाली कहानी में स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मेरा किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है, जो काफी मजबूत, भावुक और जीवंत है। मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं।”
Karan Johar: करण जौहर ने साझा की रहस्यमयी पोस्ट, हाल में ही बेची है धर्मा प्रोडक्शन की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी
'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग हो चुकी है शुरू
'आंखों की गुस्ताखियां' एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। निरंजन अयंगर और मानसी बागला द्वारा लिखित यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की एक लघु कहानी पर आधारित है। इसे मुंबई, मसूरी और यूरोप में शूट किया जाएगा। फिल्म में विशाल मिश्रा संगीत देने वाले हैं। इस रोमांटिक फिल्म को मिनी फिल्म्स के तहत मानसी और वरुण बागला द्वारा बनाया जा रहा है। निर्माताओं ने दोनों लीड के साथ प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इससे पहले विक्रांत, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में संतोष सिंह के साथ काम कर चुके हैं।
Surbhi Jyoti Pre Wedding: सुरभि पर चढ़ा हल्दी का रंग, समारोह में सुमित के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री