फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Indrani Mukerjea Story Court rejects CBI plea seeking to stop broadcast of docu-series deets inside

The Indrani Mukerjea Story: सीबीआई की याचिका खारिज, जांच एजेंसी ने की थी प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

Tue, 20 Feb 2024 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Feb 2024 05:51 PM IST
सार

अप्रैल 2012 में इंद्राणी उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने एक कार में शीना की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शीना बोरा इंद्राणी की बेटी थी।

विज्ञापन
The Indrani Mukerjea Story Court rejects CBI plea seeking to stop broadcast of docu-series deets inside
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ - फोटो : Social media

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को इंद्राणी मुखर्जी पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक लगाने की सीबीआई की याचिका को खारिज कर दिया। हाल ही में जांच एजेंसी ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

Rituraj Singh: थिएयर से लेकर ओटीटी तक ऋतुराज ने दिखाया अपने अभिनय का जादू, ऐसा रहा सिनेमा में अभिनेता का सफर
विज्ञापन


कोर्ट ने कही यह बात
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसपी नाइक-निंबालकर ने कहा कि अदालत के पास प्रसारण रोकने की अंतर्निहित शक्ति नहीं है। साथ ही, अदालत ने जांच एजेंसी को जरूरी होने पर उचित मंच से संपर्क करने के लिए भी कहा। डॉक्यू-सीरीज द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ' 25 वर्षीय शीना बोरा के लापता होने की कहानी बयां करती है। इसका प्रीमियर 23 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने अपनी बीमारी पर की खुलकर बात, बोलीं- 'मेरे लिए बेहद कठिन था वह वर्ष'

सीबीआई ने दायर की थी याचिका
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सी जे नंदोडे के जरिए दायर किए गए आवेदन में जांच एजेंसी की ओर से अदालत से कहा था कि आरोपी व्यक्तियों और मामले से जुड़े लोगों के इस डॉक्यू सीरीज में फीचर होने पर रोक लगाने का निर्देश जारी किए जाए, जब तक की इस केस का ट्रायल पूरा न हो जाए।
The Kerala Story: सिनेमाघरों के बाद अदा की फिल्म ने ओटीटी पर मचाया धमाल, पहले सप्ताहांत में बटोरे इतने दर्शक

2012 में हुई थी हत्या
अप्रैल 2012 में इंद्राणी उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने एक कार में शीना की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शीना बोरा इंद्राणी की बेटी थी। हत्या के बाद उसके शव को रायगढ़ जिले के जंगल में जला दिया गया था। हत्या पर खुलासा साल 2015 में हुआ था। जिसके बाद इंद्राणी को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, मई 2022 में उन्हें जमानत दे दी गई थी। मामले के अन्य आरोपी राय, खन्ना और पीटर मुखर्जी भी जमानत पर हैं।
Rituraj Singh: 'कलाकार कभी नहीं मरते', मनोज बाजपेयी-अरशद वारसी समेत इन सेलेब्स ने ऋतुराज को दी श्रद्धांजलि
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed