फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bastar actress adah sharma film the kerala story achieves this milestone on ott platform Zee5

The Kerala Story: सिनेमाघरों के बाद अदा की फिल्म ने ओटीटी पर मचाया धमाल, पहले सप्ताहांत में बटोरे इतने दर्शक

Tue, 20 Feb 2024 01:33 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 20 Feb 2024 01:33 PM IST
सार

अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' अब जब यह ओटीटी पर है तो खूब धूम मचा रही है। अब इस फिल्म ने एक नया मुकाम हासिल किया है।
 

विज्ञापन
bastar actress adah sharma film the kerala story achieves this milestone on ott platform Zee5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी अदा शर्मा अभिनीत इस फिल्म ने 242 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, अब जब यह ओटीटी पर है तो खूब धूम मचा रही है। अदा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अब एक नया मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


ओटीटी पर भी सफल रही 'द केरल स्टोरी' 
'द केरल स्टोरी' ओटीटी पर सफल रही है। इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम होने के पहले सप्ताहांत में ही लगभग 150 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा है। 'द केरल स्टोरी' 16 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हुई। दर्शकों की संख्याओं को देखते हुए यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस सफलता से अदा शर्मा और द केरल स्टोरी की टीम उत्साहित है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Ritu Raj Singh: 'कलाकार कभी नहीं मरते', मनोज बाजपेयी-अरशद वारसी समेत इन सेलेब्स ने ऋतुराज को दी श्रद्धांजलि


'द केरल स्टोरी' की स्टार कास्ट 
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक साधारण महिला शालिनी उन्नीकृष्णन पर केंद्रित है, जो युवा हिंदू महिलाओं के कथित कट्टरपंथ और दूसरे धर्म में रूपांतरण, उन्हें आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए मजबूर करने के संवेदनशील और जटिल मुद्दे पर प्रकाश डालती है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु में जी5 पर स्ट्रीम हुई।

अदा शर्मा का वर्कफ्रंट
अदा शर्मा 'केरल स्टोरी' की सफलता के बाद फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में अभिनय करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी छत्तीसगढ़ के नक्सलियों पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 1910 में भड़के बस्तर विद्रोह की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च 2024 को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन भी सुदीप्तो सेन ने किया है। वहीं, विपुल अमृतलाल शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें: Rituraj Singh Died: शाहरुख ने इस फिल्म मे किया ऋतुराज के साथ सेकंड लीड रोल, दोस्ती-यारी की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed