{"_id":"6847eb2a0fafbb46fa0d4ad8","slug":"the-great-indian-kapil-show-welcome-yuzvendra-chahal-rishabh-and-gautam-gambhir-in-season-3-as-guest-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma Show: युजवेंद्र चहल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे नजर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kapil Sharma Show: युजवेंद्र चहल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे नजर, देखें तस्वीरें
Tue, 10 Jun 2025 01:52 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:52 PM IST
सार
The Great Indian Kapil Show Season 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। अब क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शो में शामिल होने को लेकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @yuzi_chahal23
विस्तार
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अब अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं। इस शो को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट आ रहे हैं। अब कपिल के शो में अतिथियों के आने की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेटर भी पहुंचने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद युजवेंद्र चहल ने दी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
चहल ने की पुष्टि
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सेट पर नजर आ रहे हैं। साझा की गई तस्वीरों में चहल को नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में चहल के साथ गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा भी नजर आ रहे हैं। इसका मतलब इस बार किक्रेटर्स की टोली भी शो में नजर आने वाली है। इस खबर को सुन क्रिकेट प्रेमियों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शो में सिद्धू की हो चुकी है वापसी
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन में इस बार पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू सालों बाद फिर से नजर आने वाले हैं। यानी की इस बार का यह सीजन कुछ अलग अंदाज में दिखेगा। आपको बताते चलें कि 2019 में किन्हीं कारणों की वजह से सिद्धू ने कपिल शो बीच में छोड़ दिया था। हालंकि, अब वो वापस आ गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर से लेकर यश तक, नितेश तिवारी की 'रामायण' की पूरी स्टार कास्ट, कौन निभाएगा किसका किरदार
एक नजर कपिल शर्मा शो के नए सीजन पर
कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। शो में इस बार कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू नजर आने वाले हैं।