फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Great Indian Kapil Show new promo is out Sania Mirza having fun with Saina Nehwal and Mary Kom

The Great Indian Kapil Show: कपिल की महफिल में लगेगा इस बार स्पोर्ट्स का तड़का, सानिया संग मैरी कॉम भी आएंगी

Wed, 05 Jun 2024 01:27 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 05 Jun 2024 01:27 PM IST
सार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आगामी एपिसोड में कपिल शर्मा ने देश की नामचीन खिलाड़ियों को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया है। शो के प्रोमो में ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम सानिया मिर्जा के नाम के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show new promo is out Sania Mirza having fun with Saina Nehwal and Mary Kom
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'द ग्रेट इंडियन कपिल' शो का आगामी एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। इस बार बॉलीवुड के स्टार्स नहीं बल्कि स्पोर्ट्स की दुनिया के सितारे कपिल की महफिल में नजर आने वाले हैं। आज कपिल शर्मा ने अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शो के प्रोमो को साझा किया है। जिसे देखकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस शो में सानिया मिर्जा मैरी कॉम के साथ मस्ती करती नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन



मैरी कॉम ने सानिया के साथ की मस्ती 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आगामी एपिसोड में कपिल शर्मा ने देश की नामचीन खिलाड़ियों को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया है। शो के प्रोमो में ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम सानिया मिर्जा के नाम के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। वे सानिया को कई नामों से बुलाती हैं, लेकिन उन्हें सानिया नहीं बोल पाती हैं। इसे देखकर कपिल समेत शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kubera: धनुष की 51वीं फिल्म 'कुबेर' पर आया बड़ा अपडेट, एक्शन करते दिखेंगे धनुष और नागार्जुन!

सुनील ग्रोवर की मस्ती 
कपिल शर्मा अपने चिर-परचित अंदाज में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सानिया मिर्जा संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रोमो में सुनील ग्रोवर की एंट्री लाजवाब दिख रही हैं। वे जैसे ही स्टेज पर आते हैं और शो में सानिया, साइना, मैरी और सिफ्ट को देखते हैं तो खुशी से चिल्ला कर कहते हैं, 'इतनी सारी हीरोइनें आ गई हैं। इस पर कपिल कहते हैं कि ये हीरोइन नहीं, स्पोर्ट्स वुमन हैं। इस पर सुनील जवाब देते हैं और कहते हैं, 'ये देश की नायिकाएं हैं'। 

Kartik Aaryan: 18 महीने, 78 सप्ताह, 547 दिन और अथाह परिश्रम... तब जाकर चैंपियन बने कार्तिक, साझा किया वीडियो

सानिया को छेड़ते दिखे कपिल 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में सानिया मिर्जा काफी खुश नजर आ रही हैं। वे कपिल के संग मस्ती-मस्ती में अपनी लव-लाइफ को डिस्कस करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं सानिया कपिल के हर बात का जवाब बेहद सटीक तरीके से देती नजर आती हैं। इस पर कपिल सानिया से कहते हैं, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि शो में मैंने अपनी जेठानी को बुला लिया है'।शो के प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed