The Conjuring Last Rites X Review: दर्शकों को कम डरा पा रही ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’, नेटिजंस बोले- समय की बर्बादी
The Conjuring Last Rites in Theatre: हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विस्तार
‘द कॉन्ज्यूरिंग’ यूनिवर्स का अंतिम भाग ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ आज शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। फिल्म को देखने के बाद एक्स पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों द्वारा फिल्म को मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। जानिए दर्शकों को कैसी लगी ये फिल्म।
नेटिजंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शंस
माइकल चावेस के निर्देशन में बनी ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आ रही हैं। हालांकि, ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ का ये अंतिम भाग दर्शकों को कम पसंद आ रहा है, यानी कि मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘पूरी तरह से निराशाजनक है। हॉरर और थ्रिलर के प्रशंसकों के लिए इसमें कुछ भी नया या दिलचस्प नहीं है। यह समय की बर्बादी और एक बड़ी निराशा है।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये फिल्म अन्य भागों की तरही नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files X Review: विवेक अग्निहोत्री की बंगाल फाइल्स को देखकर हिल गए लोग, बोले- ‘फिल्म नहीं आईना है’
#ConjuringTheLastRites is a complete letdown. nothing new or interesting for horror and thriller fans. It's a waste of time and a massive disappointment.#Conjuring: is the absolute worst movie in the entire franchise. pic.twitter.com/yjxwFeLKDd
— RGK (@Rgk_Rgk_Rgk) September 5, 2025
#ConjuringTheLastRites is a good way to wrap up this franchise. It focuses heavily on the Warren family reminiscing on their career. It has a lot of great call-backs and a few jump scares. The ending is 1 of the better endings in the franchise. #AMCTheaters pic.twitter.com/J9VUs3hm2T
— 𐤀 (@OrrShayne) September 4, 2025
#ConjuringTheLastRites - Personally didn’t quite carry the same spine-chilling aura as #TheConjuring2, #Annabelle, or #Nun 1&2.
First half was a very slow burner..
But the second half truly found its rhythm, delivering some gripping moments.
For me, the showdown of the Axe… pic.twitter.com/0X03s5vhem
— Lavyyy Boiiii ✨ (@Lavyyboi) September 4, 2025
THE CONJURING: LAST RITES
— Anabella Jamelia (@AnabellaJam) September 5, 2025
Felt more like a prayer than a horror film. Predictable jump scares, not enough dread… in summary: a worthy curtain call, but not the finale I hoped for. 6/10 pic.twitter.com/R3murvC1sQ
फिल्म के बारे में
'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म के जितने भी पार्ट हैं, वो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इन फिल्मों में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन द्वारा की गई वास्तविक केस को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ इस सीरीज का अंतिम भाग है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.